फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ex minister naved mia told

जब आजम खां जुल्म कर रहे तो चुप क्यों थे अखिलेश :नवेद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:45 AM IST
सार

पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में अखिलेश यादव की शह पर ही आजम ने रामपुर में जुर्म किए थे।तब यहां के अवाम की चीखें अखिलेश यादव नहीं सुन रहे थे।सर्च वारंट के बाद तलाशी होगी तो रामपुर से गायब की गईं धरोहरें भी बरामद होंगी।

विज्ञापन
ex minister naved mia told

विस्तार

रामपुर। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में अखिलेश यादव की शह पर ही आजम ने रामपुर में जुर्म किए थे। अगर तब तानाशाही का लाइसेंस नहीं दिया गया होता तो आज आजम को बचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री को राजभवन जाकर गुहार नहीं लगानी पड़ती।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री नवेद मियां शनिवार को जारी बयान में कहा है कि सपा शासन में रामपुर में लोकतंत्र नहीं, तानाशाही का दौर था। यहां जुल्म ढाए जा रहे थे। लोगों से रोजगार छीना जा रहा था। सरकारी जमीनें कब्जाई जा रही थीं। झूठे मुकदमों में चरस के साथ लोगों को जेल भेजा जा रहा था। तब यहां के अवाम की चीखें अखिलेश यादव नहीं सुन रहे थे। उन्हें लोगों की आंखों के आंसू नहीं दिख रहे थे। अब आजम और उसके परिवार को गुनाहों की सजा मिल रही है तो अखिलेश यादव बचाव में उतर आए हैं। क्योंकि जुर्म और जुल्म अखिलेश यादव ने कराए हैं, इसलिए वो भी बराबर के जिम्मेदार हैं। उन्हें आजम और उनके परिवार का बचाव नहीं करना चाहिए।नवेद मियां ने कहा कि आजम और उनके परिवार के खिलाफ पुलिस प्रशासन की कार्रवाई बिल्कुल सही है। यूनिवर्सिटी से मदरसा आलिया से चोरी हुईं किताबें और अलमारी बरामद हुई है। सर्च वारंट के बाद तलाशी होगी तो रामपुर से गायब की गईं धरोहरें भी बरामद होंगी। नवेद मियां ने सही ढंग से हुई कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed