फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Even after five phases, the seats could not be filled, most of the seats were related to women trades

Rampur News: पांच चरण के बाद भी नहीं भर पाई सीटें ज्यादातर सीटें महिला ट्रेडों से संबंधित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Even after five phases, the seats could not be filled, most of the seats were related to women trades
रामपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश लेकर अपने कौशल को विकसित करने की चाहत युवाओं में कम होती जा रही है। यही वज है कि पांच चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी आईटीआई संस्थानों में 420 सीटें रिक्त रह गई हैं। वहीं, रिक्त सीटों के बीच ही शिक्षण सत्र की शुरुआत भी हो गई है।तकनीकी शिक्षा पाकर स्वरोजगार अथवा नौकरी के लिए आईटीआई एक बेहतर माध्यम माना जाता रहा है। शॉर्ट टर्म कोर्स के जरिए आईटीआई से शिक्षा पाकर युवा बेहतर रोजगार पा सकते हैं। आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन के सापेक्ष दाखिले नहीं हो पा रहे हैं। आवेदन के समय संस्थानों द्वारा आईटीआई चलो अभियान भी चलाया गया था। इसमें आवेदन तो बढ़ गए लेकिन उनको प्रवेश में तब्दील नहीं किया जा सका। एक-एक कर पांच चरणों की प्रक्रिया पूरी हो गई है लेकिन इसके बाद भी अधिकांश ट्रेड में सीटें अभी भी खाली ही रह गईं। तीन चरणों के बाद राज्य व्यवसायिक परिषद ने फिर से आवेदन व संशोधन का मौका भी दिया, लेकिन इसका असर भी दिखाई नहीं दिया। इसी कारण कुल 1800 सीटों के मुकाबले 400 सीटें खाली रह गईं।
विज्ञापन


महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों में भी कम प्रवेश
जिलेभर में पांच आईटीआई संस्थान संचालित हैं। इनमें रामपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, महिला आईटीआई रामपुर, शाहबाद, स्वार, बिलासपुर शामिल हैं। पांच आईटीआई में महिलाओं के लिए कॉस्मेटोलॉजी, फैशन डिजाइनिंग टैक्नोलॉजी, स्विंग टैक्नोलॉजी, ड्रेस मेकिंग आदि का संचालन होता है। इन सभी ट्रेड कक्षा आठ अथवा 10 पास करने के बाद प्रवेश लिया जा सकता है लेकिन फैशन डिजाइनिंग को छोड़कर अधिकांश ट्रेड में सीटें खाली ही रह गई हैं।
विज्ञापन

----
ओरिंयटेशन कार्यक्रम से हुई शिक्षण सत्र की शुरुआत
खाली रह गई सीटों के बीच ओरिंयटेशन कार्यक्रम के साथ शिक्षण सत्र की शुरुआत भी हो गई। पहले दिन छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने एक दूसरे का परिचय प्राप्त किया। साथ ही शिक्षकों ने छात्राओं को आईटीआई के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

कहां कितनी रिक्त रह गईं सीटें

आईटीआई संस्थान - कुल सीट - रिक्त सीट
रामपुर----------------448---------30
महिला आईटीआई-156-----------19
शाहबाद-----------456-------------25
स्वार----------------352-----------14
बिलासपुर-----------396---------181

----------------
आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस प्रक्रिया के बाद शिक्षण सत्र शुरू हो गया है। इस दौरान पांच संस्थानों में 420 सीटें खाली रह गई हैं।
डा.मोहम्मद आसिफ प्राचार्य आईटीआई रामपुर

---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed