{"_id":"5defd6ce8ebc3e87f117eb5a","slug":"encrochment-remove-rampur-news-mbd332375445","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध दुकानों पर गरजा लोक निर्माण विभाग का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध दुकानों पर गरजा लोक निर्माण विभाग का बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिला प्रशासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान सिविल लाइंस थाने के बराबर में बीस दुकानें एवं दस खोखे तोड़ दिए गए। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शहर में सरकारी जमीनों से लेकर सड़कों तक पर अतिक्रमण है। ऐसे में प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को उप जिलाधिकारी सदर प्रेम प्रकाश तिवारी के नेतृत्व के लोक निर्माण विभाग के तमाम अधिकारी सिविल लाइंस थाने के बराबर में आ गए। कुछ देर बाद बुलडोजर भी आ गया, जिसके बाद दुकानदारों में खलबली मच गई। दुकानदारों ने खुद ही अस्थाई अतिक्रमण हटाना शुरु कर दिया। ठेके इधर उधर लेकर भागने लगे। यहां बनीं 20 पक्की दुकानें एवं दस खोखे तोड़ दिए। इसके अलावा एक मकान का कुछ हिस्सा भी तोड़ा गया है। उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी ने भी यदि अवैध निर्माण किया है तो हटा ले अन्यथा बुलडोजर से तोड़ दिया जाएगा।