फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   encrochment

शत्रु संपत्ति से कब्जा हटवाने को सलाम समर्थकों का प्रदर्शन

Sat, 06 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर 
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर  Updated Sat, 06 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
encrochment
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी से वार्ता करते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम एवं अन्य लोग। अमर उजाला

विज्ञापन

पूर्व मंत्री आजम खां द्वारा जौहर यूनिवर्सिटी निर्माण के लिए शत्रु संपत्ति कब्जाने के आरोपों की जांच को लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम ने डीएम से मुलाकात की। कहा कि शासन का आदेश आ चुका है इसलिए इस प्रकरण की विस्तृत जांच कराकर कार्रवाई की जाए। इस दौरान अब्दुल सलाम समर्थकों ने आजम खां के खिलाफ नारेबाजी भी की।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम की शिकायत के आधार पर गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले भारत के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक (एनिमी प्रापर्टी कस्टोडियन)  कार्यालय ने डीएम को जांच सौंपी है। सलाम ने प्रदेश के राज्यपाल को भी इस मामले में शिकायत की थी जिसके आधार पर अब कार्रवाई आगे बढ़ी है। सलाम की शिकायत है कि शत्रु संपत्ति पर जौहर यूनिवर्सिटी का अवैध निर्माण कराया गया है। इस जमीन को खाली कराया जाए। साथ ही कार्रवाई की जाए। इस शिकायत के बाद अभिरक्षक कार्यालय की ओर से जांच सौंपी गई है। 
विज्ञापन


इस प्रकरण में जांच को तेज कराने के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम ने डीएम से मुलाकात की। डीएम से कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए साथ ही इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कहा कि इस मामले में उनसे इंसाफ की उम्मीद है। इसलिए इस पर जांच कराकर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर हाजी माजिद, हाजी बाबू मुस्तफा, जाहिद हुसैन, जमीर अहमद, नाजिम अली आदि     मौजूद रहे। अब्दुल सलाम समर्थकों ने कलक्ट्रेट में डीएम दफ्तर के बाहर आजम खां के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed