फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Encounter with police of miscreants going to cow slaughter 25 thousand reward was shot constable injured

रामपुर: गोकशी करने जा रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, 25 हजार के इनामी को लगी गोली, कांस्टेबल घायल

Wed, 07 Jul 2021 12:42 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Wed, 07 Jul 2021 12:42 PM IST
सार

घायल बदमाश को ज़िला अस्पताल रेफर किया गया है। हालत गंभीर होने पर घायल बदमाश को चिकित्सकों ने हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त दोनों बदमाश गोकशी की घटना करने जा रहे थे।

विज्ञापन
Encounter with police of miscreants going to cow slaughter 25 thousand reward was shot constable injured
रामपुर: गोकशी करने जा रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, 25 हजार के इनामी को लगी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर के पटवाई में गोकशी करने जा रहे दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक  बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। सूचना पाकर एसपी भी जिला अस्पताल पहुंचे, और घायल बदमाश से पूछताछ की।

विज्ञापन


एसओजी प्रभारी वीरेंद्र सिंह और पटवाई थाना प्रभारी अमरीश कुमार संयुक्त रूप से मंगलवार देर रात को सूचना के आधार पर पटवाई थाना क्षेत्र के ठाकुरद्वारा मंडोली चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आ रहे दो लोगों को रुकने का इशारा किया। लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिए और फरार होने लगे। 
विज्ञापन


जिस पर पुलिस टीम ने जवाबदेही फायरिंग में बदमाश जुबैर निवासी घेर मरदान खां निवासी के पैर में गोली मार दी। गोली लगने से बदमाश घायल अवस्था में घटना स्थल पर गिर गया, जबकि पीछे बाइक पर बैठा दूसरा बदमाश नवाब नूर निवासी घेर नज्जू खा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस मुठभेड़ में एक कांस्टेबल सचिन भी घायल हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल बदमाश को ज़िला अस्पताल रेफर किया गया है। हालत गंभीर होने पर घायल बदमाश को चिकित्सकों ने हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त दोनों बदमाश गोकशी की घटना करने जा रहे थे। बताया गया कि मिलक में एक गोकशी के मुकदमे में वांछित चल रहा था और इस पर 25 हजार का इनाम था। 


बदमाश के पास से एक बाइक एक बारह बोर का अवैध तमंचा व दो कारतूस, वध करने वाली एक कुल्हाड़ी, एक छुरी व रस्सी बरामद की गई है। बताया गया कि इस शातिर अपराधी पर लगभग 18 मुकदमे विभिन्न धाराओं में पंजीकृत है और हिस्ट्रीशीटर है। जबकि पुलिस दूसरे फरार अपराधी की गिरफ्तारी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed