{"_id":"5738c7534f1c1b6c17ac7429","slug":"employee-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक-हुकूक के लिए एकजुट हों कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक-हुकूक के लिए एकजुट हों कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 16 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में रविवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यक्रम में बोलते जिला मंत्री रामबाबू शर्मा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में कर्मचारियों से एकजुटता की अपील की गई। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अपने हक- हुकूक के लिए सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर हर संघर्ष के लिए आगे बढ़ना होगा। मीटिंग, धरना, प्रदर्शन से बचने वाली सोच को दूर करना होगा तभी कर्मचारियों को उनका हक पूरी तरह मिल सकेगा।
रविवार को परिषद की बैठक में बीएन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कर्मचारी एकजुटता और संघर्ष के मुद्दों पर चर्चा शुरू हुई। बैठक को संबोधित करते हुए गुलाम आमिर खां ने कहा कि कर्मचारी अपने हितों के लिए एकजुट हों। बुधवार को लखनऊ में होने वाले संगठन के धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं।
जिला मंत्री रामबाबू शर्मा ने कहा कि कर्मचारी हितों के लिए बीएन सिंह द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। वह कर्मियों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने कहा कि संगठन कर्मियों की मांगों के निस्तारण के लिए जोरदार तरीके से आवाज उठाएगा। बैठक में मुकेश कुमार, महीलाल, विजेंद्र कला, मोहम्मद हफीज आलम, पंकज चौहान, बाबर खां, जुगेंद्र पाल सिंह, दिनेश चंद्र सक्सेना प्रमुख रूप से शामिल रहे।