{"_id":"6a19f89e8bdfb7d97e046af5","slug":"electricity-department-fined-rs-5000-for-malfunctioning-smart-meter-rampur-news-c-282-1-rmp1004-172089-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी पर बिजली विभाग पर पांच हजार का हर्जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी पर बिजली विभाग पर पांच हजार का हर्जाना
विज्ञापन
रामपुर। स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी की शिकायत पर उपभोक्ता फोरम ने बिजली विभाग पर पांच हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। साथ ही उपभोक्ता का मीटर बदलने के आदेश दिए हैं।
मोहल्ला खारी कुआं निवासी मोहम्मद बिलाल (स्टांप विक्रेता) ने बताया कि उनके घर पर चार किलोवाट का विद्युत कनेक्शन है। 17 जून 2024 को मीटर की डिस्प्ले खराब हो गई, जिस पर विभाग ने स्मार्ट मीटर लगा दिया। स्मार्ट मीटर बहुत तेजी से चलने लगा और गलत बिल आ गया। अधिकारियों से शिकायत का निस्तारण न होने पर उन्होंने उपभोक्ता फोरम की शरण ली।
फोरम के अध्यक्ष राधेश्याम यादव व सदस्य मनोज देवी ने मामले की सुनवाई करते हुए बिजली विभाग पर पांच हजार रुपये हर्जाना और दो माह के भीतर खराब मीटर बदलकर दूसरा मीटर लगाने के आदेश दिए हैं। अधिवक्ता मोहम्मद मेराज खां के अनुसार फोरम ने बिजली विभाग को आदेश जारी कर दिया है।