{"_id":"6678ae58fd349d5520055cf9","slug":"electricity-cut-for-four-hours-due-to-wire-replacement-rampur-news-c-282-1-rmp1001-124289-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तार बदलने के चलते चार घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तार बदलने के चलते चार घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
रामपुर। गर्मी और उमस के बीच कई इलाकों की बिजली सप्लाई रविवार को तार बदलने के चलते चार घंटे तक बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। अधिकारियों ने बताया कि अभी सोमवार को भी सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
11 केवी पक्का बाग, घेरबाज खां में एलटी लाइन काफी समय से खराब हो रही है। जरा सा लोड पड़ते ही यह तार टूट जाते हैं या फिर फाल्ट के कारण लाइन ठप हो जाती है। इसके चलते रविवार को एलटी लाइन को बदलने का काम किया गया। इस दौरान पहाड़ी गेट, नादर बाग, शाहबाद गेट में बिजली सप्लाई बाधित रही। सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक फेज को बंद रखा गया था। शटडाउन लेने के बाद काम किया गया था।
सुबह से लाेगों को बिजली की समस्या के साथ पानी की किल्लत भी हुई। छुट्टी के दिन घर पर लोगों को गर्मी में रहना पड़ा। दोपहर एक बजे के बाद बिजली सप्लाई सुचारु हो सकी। एक्सईएन इमरान खां ने बताया कि एलटी लाइन बदली जा रही थी, जिससे बिजली बाधित रही थी। सोमवार को भी तार बदलने का काम जारी रहेगा।