{"_id":"61c8b40ca56f7f5e68628e6d","slug":"electric-supply-disrupted-rampur-news-mbd4139897183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर गुल रही आधे शहर की बिजली, लोग रहे परेशान..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर गुल रही आधे शहर की बिजली, लोग रहे परेशान..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। रविवार को पूरे दिन आधे शहर की बिजली गुल रही। पनवड़िया बिजलीघर में हुए मरम्मत कार्य की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिस वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां तक कि लोगों क इनवर्टर तक बैठ गए। वहीं, कार वाशिंग प्लांटों पर जेनरेटर के जरिए कामकाज हुआ।
रविवार को सुबह करीब 9.30 बजे शाहबाद गेट, सिविल लाइंस, जिला कचहरी और जिला अस्पताल से जुड़े करीब आधे शहर की बिजली ठप हो गई। जब काफी देर तक बिजली सप्लाई सुचारु न हुई, तो लोगों ने बिजलीघरों और बिजली अफसरों के फोन खटखटाने शुरू कर दिए। मरम्मत के लिए बिजली आपूर्ति बंद करने की जानकारी लोगों को लगी, तो वे मायूूस हो गए।
दिनभर बिजली गुल रहने से रविवार को अवकाश होने के कारण नौकरपेशा लोग अपने जरूरी काम नहीं निपटा पाए। दिनभर पड़ी सर्दी से भी लोगों को परेशानी हुई। बिजली ठप होने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। पानी की किल्लत होने से भी लोग परेशान रहे। अधिशासी अभियंता प्रथत भीष्म कुमार तोमर ने बताया कि 132 केवीए पनवड़िया बिजलीघर के यार्ड में मरम्मत का कार्य किया गया। शाम पांच बजे मरम्मत का काम पूरा होने के बाद सप्लाई सुचारु कर दी गई।