{"_id":"58a2040f4f1c1b5f7ed84f9b","slug":"election-expences","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी खर्च में प्रदीप आगे, यूसुफ और संजय भी कम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी खर्च में प्रदीप आगे, यूसुफ और संजय भी कम नहीं
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 14 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में चुनावी खर्च ब्योरे की मीटिग लेते प्रर्यवेक्षक। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनावी जंग जीतने को बिलासपुर सीट से बसपा के प्रत्याशी प्रदीप गंगवार ने सभी प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा रुपये खर्च किए। उन्होंने 14 लाख रुपये खर्च कर डाले। अभी इसमें मतदान का खर्चा नहीं जोड़ा गया है। कांग्रेस के संजय कपूर, भाजपा की राजबाला और बसपा के यूसुफ अली भी खर्चे में आगे रहे।
चुनावी दंगल में प्रत्याशी अपनी किस्मत को अजमा रहे हैं। चुनाव आयोग ने 28 लाख रुपये खर्च करने की सीमा तय की है। इस खर्च पर चुनाव आयोग की कड़ी नजर है। प्रत्याशी को एक-एक पाई का हिसाब किताब देना होगा। रामपुर की पांच सीटों पर 35 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन से लेकर 11 फरवरी तक ज्यादातर सभी प्रत्याशियों ने अपना खर्च का ब्योरा जमा कर दिया है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक रामपुर की पांच सीटों पर 35 में से 29 प्रत्याशियों ने जो खर्च का ब्योरा जमा किया है उसमें अब सबसे पहले स्थान पर बिलासपुर सीट से बसपा के प्रत्याशी प्रदीप गंगवार खर्च में सबसे आगे पहुंच गए हैं। उन्होंने अब तक 14.24 लाख रुपये प्रचार पर खर्च किए हैं।
विज्ञापन
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक व्यय प्रेक्षक प्रकाश बर्नवाल के सामने सोमवार को 11 फरवरी तक के खर्चे का ब्योरा पेश किया। प्रत्याशियों ने जिस तरह अपने खर्चे का ब्योरा पेश किया उसके अनुसार तमाम मदों के खर्चों को जोड़ा भी नहीं गया था, जिस पर आपत्ति भी दर्ज हुई और फिर हिसाब किताब जोड़ लिया गया। ताजा तस्वीर के मुताबिक चुनाव में प्रचार पर खर्च के मामले में बिलासपुर सीट से बसपा प्रत्याशी प्रदीप गंगवार पहले स्थान पर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। प्रचार पर उन्होंने अभी तक 14.24 लाख रुपये खर्च किए हैं। दूसरे पायदान पर बिलासपुर से कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी संजय कपूर ही हैं। खर्च पेश करने के दौरान कोषाधिकारी सुदर्शन, बेसिक शिक्षा विभाग के एओ जयपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन