फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Eight autos and seven e-rickshaws running without permits seized

Rampur News: बिना परमिट दौड़ रहे आठ ऑटो और सात ई-रिक्शा सीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Eight autos and seven e-rickshaws running without permits seized
रामपुर। शाहबाद-रामपुर के बस संचालकों की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग ने बिना परमिट के दौड़ रहे आठ ऑटो और सात ई-रिक्शाओं को सीज कर दिया। वहीं, कुछ ऑटो चालक अपने ऑटो छोड़कर भाग गए। पुलिस एक ऑटो को धक्का मारकर थाने ले गई।
विज्ञापन

बुधवार शाम को एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने तीन ऑटो पकड़े थे। जिनमें एक ऑटो का चालान किया, जबकि दो ऑटो को सीज कर दिया था। वहीं सात अवैध रूप से दौड़ रहीं ई-रिक्शा को पकड़कर कार्रवाई की गई थी। बृहस्पतिवार को पटवाई में कार्रवाई की गई। इस दौरान बिना परमिट दौड़ रहे पांच ऑटो को सीज कर दिया। वहीं, एक ऑटो चालक अपना ऑटो छोड़कर भाग गया। जिसके बाद पुलिसकर्मी ऑटो को बिना स्टार्ट किए धक्का मारकर थाने ले गए।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले कई दिनों से निजी बस संचालक हड़ताल पर हैं। संचालकों का कहना है कि क्षेत्र में ऑटो और ई-रिक्शा अवैध रूप से दौड़ रहे हैं। जिससे बस संचालकों को घाटा हो रहा है। माना जा रहा है कि बस संचालकों के हड़ताल करने के बाद परिवहन विभाग ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------
एआरटीओ ने बस संचालकों से हड़ताल खत्म करने की अपील की

शाहबाद। एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन में आठ ऑटो और सात ई-रिक्शा पर कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से चल रहे ऑटो और ई-रिक्शाओं पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बस संचालकों से हड़ताल खत्म करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed