फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Eid today, Bazaar and Gulzar on Chand Raat

ईद आज, चांद रात पर बाजार हुए गुलजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Eid today, Bazaar and Gulzar on Chand Raat
ईद आज, चांद रात पर बाजार हुए गुलजार
विज्ञापन

दिनभर बाजारों में उमड़ी भीड़, रातभर बाजारों में रही रौनक
रामपुर। ईद उल फितर का त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा। शहर काजी सैयद खुशनूद मियां ने रविवार की रात ईद का चांद न दिखाई देने पर ईद उल फितर मंगलवार को मनाने का एलान किया। साथ ही उन्होंने सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील भी की है। शहर काजी द्वारा मंगलवार को ईदुल फितर मनाने का एलान करते ही लोगों में ईद की तैयारियां शुरूकर दीं। सोमवार को दिनभर तैयारियां होती रहीं। बाजारों में दिनभर भीड़ लगी रही। चांद रात को रातभर शहर गुलजार रहा।

बाजारों में उमड़ी भीड़, रातभर दुकानें रहीं जगमग
सोमवार को सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। कपड़ों से लेकर जूते, फैंसी चप्पलें, सौंदर्य प्रसाधन सामग्री से लेकर हर सामान की खरीद हो रही है। दो साल बाद दुकानदारों के चेहरों पर भी भीड़ को देखकर रौनक है। रेडीमेड से अन्य दुकानों पर भीड़ रही। शॉपिंग माल में भी दिनभर भीड़ लगी रही। ईद उल फितर पर सभी मुस्लिम लोग एक-दूसरे के घर ईद की मुबारकबाद देने के लिए जाते हैं। इसके चलते छोटे बच्चों के लिए गिफ्ट की भी खूब खरीदारी हो रही है। महिलाओं की सौंदर्य प्रसाधन और चूूड़ियों की खूब खरीदारी की। खरीदार नूरजहां, अय्यूब, यासमीन, सलमान, रजिया, अशरफ, नाजिया आदि ने बताया कि ईद के लिए खरीदारी तो करनी है, लेकिन इस बार हर चीज के दाम पहले के मुकाबले काफी ज्यादा हैं। बाजार नसरुल्ला खां, सिविल लाइंस, राजद्वारा, शौकत अली मार्ग, शाहबाद गेट, जौहर अली मार्ग, मिस्टनगंज, गुरुद्वारा रोड, ज्वालानगर के अलावा जगह-जगह बने शॉपिंग कांपलेक्सों में भी खरीदार खूब पहुंच रहे हैं। रातभर पूूरे शहर में दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन

जिलेभर में आज ईदुल फितर की नमाज का समय
रामपुर
ईदगाह----सुबह 7.30 बजे
जामा मस्जिद---सुबह 8.00 बजे
-टांडा-
ईदगाह- 7.00 बजे सुबह
जामा मस्जिद-7.30 बजे सुबह
थाने वाली मस्जिद-8.00 बजे सुबह
-स्वार-
ईदगाह-7.30 बजे सुबह
जामा मस्जिद-8.00 बजे सुबह
-भोट-
ईदगाह-8.00 बजे सुबह
बड़ी मस्जिद- 8.30 बजे सुबह
-मसवासी-
खुशहालपुर मार्ग स्थित ईदगाह-8:30 सुबह
-मिलक-
ईदगाह- 8.00 सुबह
-अजीमनगर-
ईदगाह- 7.00 बीजे सुबह
-शाहबाद-
ईदगाह- 7:30 सुबह
अन्य मस्जिदों में-सुबह 8.00 बजे
-सैफनी-
ईदगाह---8.00 बजे सुबह
बिलासपुर
ईदगाह-सुबह 8.00 बजे सुबह
खोदलपुर खेड़ा- सुबह 8.30 बजे सुबह
केमरी
सैंजनी ईदगाह- 8.00 बजे सुबह
मोहल्ला गौढ़ी- 8.15 बजे सुबह
खजुरिया कला
ईदगाह- 8:00 बजे सुबह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed