फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   due to temreture decrege apple fllowering effected

अप्रैल महीने में ठंड से सेब की फसल को नुकसान

Sat, 03 Apr 2021 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
due to temreture decrege apple fllowering effected
कोटखाई में अप्रैल महीने में तापमान लुढ़कने से जमा पाला।
पंकज गांगटा
विज्ञापन

कोटखाई (रोहडू़)। क्षेत्र के मध्यम और अधिक ऊंचाई गई है। जबकि कम ऊंचाई वाले क्षेत्र में फ्लावरिंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मगर बीते कुछ कुछ दिनों से ठंड बढ़ने से बागवानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
इसकी वजह यह है कि तापमान में गिरावट आने से सुबह के समय पाला जमना आरंभ हो गया है। इसका फ्लावरिंग की प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो सेब की फसल भी प्रभावित होेने का खतरा बना हुआ है। मौसम के इस बदले मिजाज की वजह से बागवान चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

बागवान राकेश चौहान, जोगिंदर चौहान, देवेंद्र चौहान, लोकेंद्र चौहान, सुभाष चौहान, नीरज ठाकुर, तेजराम डोगरा, सुरेंद्र शर्मा, पदमदास कजोलटा ने बताया कि अप्रैल माह में पड़ने वाली ठंड बागवानों के लिए परेशानी बन सकता है। इससे सेब के पौधों में फूलों की सेटिंग को नुकसानदायक हो सकता है। ठंड बढ़ने की वजह से फसल प्रभावित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय करें पानी का स्प्रे : कालटा
पौध संरक्षण अधिकारी डॉ. धर्मवीर कालटा ने बताया कि अगर रात के समय तापमान माइनस में रहता है और अधिक पाला जम रहा है तो इससे बचाव के लिए शाम के समय सूर्य अस्त होने के बाद पानी का स्प्रे किया जा सकता है। इससे काफी हद तक राहत मिलेगी। अगर सुबह के समय तापमान में गिरावट रहती है, तो इससे चिंता करने की जरूरत नहीं है। पूरी रात तापमान माइनस में रहता है, तो इससे फूलों की पंखुड़ियां जल सकती है। सेब की सेटिंग के लिए तापमान 18 से 22 डिग्री के बीच रहना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed