{"_id":"0f4ff98779a2462a6421056978a74da1","slug":"dr-apj-abdul-kalam-azad-memorial-cricket-tornament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन और क्लासिक क्लब ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन और क्लासिक क्लब ने दर्ज की जीत
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में क्लासिक और गोल्डन क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। ज्वाला क्लब मैदान पर चल रहे टूर्नामेंट में पहले मैच में एसपीएससी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 106 रन बनाए। आदित्य ने शानदार 55 रन की पारी खेली।
गोल्डन क्लब की ओर से सिद्धू ने चार और शेरू ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोल्डन क्लब की टीम ने जीत के लिए आवश्यक 107 रन 17 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर बना लिए। गोल्डन क्लब ने सात विकेट से जीत दर्ज की। समीउल्ला ने शानदार 45 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
दूसरा मुकाबला क्लासिक और नेहरू क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। क्लासिक क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में फैजान के 54 और शरीफ के 22 रनों की बदौलत 147 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेहरू क्रिकेट क्लब की टीम 136 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
फैज ने 34 और पिंटू ने 25 रनों का योगदान दिया। मैच में अंपायरिंग साहिब, जुनैद, सुल्तान और पप्पू ने की, जबकि स्कोरिंग वरुण जोशी और कमेंट्री दीपक ने की। इस दौरान अमित कुमार, प्रेम कुमार तिवारी, बाबर खां, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।