{"_id":"62af7c0e10b93b2b76165de2","slug":"dj-fell-down-and-child-died-milak-news-mbd43199915","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे के नीचे दबकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे के नीचे दबकर मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। शादी से एक दिन पूर्व मंडप के कार्यक्रम में डीजे के नीचे दबकर मासूम घायल हो गया। आननफानन परिजन घायल को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शनिवार की रात कोतवाली क्षेत्र के रहपुरा गांव निवासी गंगाराम के घर पर पुत्री के विवाह के एक दिन पूर्व मंडप कार्यक्रम हो रहा था। कार्यक्रम में लगाए गए डीजे पर परिजन और रिश्तेदारों ने जमकर डांस किया। रात नौ बजे गांव निवासी मुकेश कुमार का बेटा ऋषभ (3) कुछ बच्चों के साथ डीजे के पास जा पहुंचा। इसी दौरान डीजे ऋषभ के ऊपर जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मासूम को डीजे के नीचे दबा देख वहां मौजूद लोगों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन घायल मासूम को नगर के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने मासूम को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को लेकर परिजन वापस गांव लौट गए। रविवार की सुबह गमगीन माहौल में मृतक मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मासूम की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है ।