फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   diwali fair from 28 october

28 अक्तूबर से चार नवंबर तक चलेगा दिवाली मेला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
diwali fair from 28 october
रामपुर। 28 अक्तूबर से चार नवंबर तक रामपुर शहर के बापू मॉल परिसर में दिवाली मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें फूड स्टॉल, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले आदि लगाए जाएंगे। साथ ही लोग दिवाली से संबंधित जरूरी सामान की खरीदारी भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के दिशा निर्देशन में दिवाली मेले को भव्य स्वरूप प्रदान करने तथा इसके माध्यम से अधिकतम लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक बनाने की दिशा में युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। शासन स्तर से दिवाली मेले का आयोजन करके स्ट्रीट वेंडर या पथ विक्रेताओं को अपनी सामग्री की बिक्री करके अतिरिक्त आय बढ़ाने के लिए प्लेटफार्म दिया है। सरकार का स्ट्रीट वेंडर्स के रोजगार को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लोन भी मुहैया कराया गया है, ताकि वे कोरोना काल के दौरान प्रभावित अपने रोजगार को पुन: स्थापित कर सकें तथा इसके लिए उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े। दिवाली मेले में भी ऐसे स्ट्रीट वेंडर्स के प्रोत्साहन पर विशेष जोर देने के निर्देश जारी किए गए हैं। बापू मॉल परिसर में आयोजित दिवाली मेले में फूड स्टॉल, मनोरंजन के लिए झूले, दिवाली से जुड़ी उपयोगी सामग्रियों की बिक्री के साथ-साथ रामपुर के परंपरागत विशिष्ट उत्पादों एवं सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण निर्णय का स्टॉल लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। मेले में स्थानीय कलाकारों और विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभावान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से प्रेरित नाटक, स्थानीय लोकगायन आदि कार्यक्रमों का सायं कालीन प्रस्तुतीकरण होगा। मेले का शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार आयोजन सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सात सदस्यीय प्रबंधन समिति द्वारा विभिन्न स्तरों पर निर्णय लिए जाएंगे तथा शासन की मंशा के अनुरूप मेले के माध्यम से अधिकतम लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने तथा स्थानीय परंपरागत कारीगरी के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed