फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   district planing cometi

मुस्तफा हुसैन और हंसराज सहित 18 बने जिला योजना समिति के सदस्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
district planing cometi
रामपुर। जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन के बाद शुक्रवार को विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई। अब इन सदस्यों के सहयोग से जिले का विकास होगा।
विज्ञापन

जिला योजना समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई थी। रामपुर जिले की बात की जाए तो यहां जिला योजना के 18 पदों पर चुनाव होना है, जिसमें एक पद अनुसूचित महिला, दो पद अनुसूचित जाति, दो पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, तीन पद अन्य पिछड़ा वर्ग, तीन पद सामान्य महिला एवं सात पद सामान्य के लिए हैं। इसके 27 अगस्त को कलक्ट्रेट सभागार में नामांकन दाखिल किए गए थे। समिति के 18 पदों के लिए 24 सदस्यों ने नामांकन किया था, जिसमें से छह सदस्यों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसमें से तीन सदस्यों ने 31 अगस्त को नाम वापस लिया था, जिनमें अन्य पिछड़ा वर्ग के खलील व हरज्ञान सिंह यादव एवं सामान्य के तकमील अहमद ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। जिसके बाद 21 सदस्य ही शेष बचे थे। किन्तु, इसके बाद मतदान से एक दिन पूर्व प्रार्थना पत्र के माध्यम से अनुसूचित जाति के लखवीर सिंह, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला में शमा बेगम व सामान्य में अमरजीत सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद अब सिर्फ 18 सदस्य ही बचे हैं, जिनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा था। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 18 सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो गया है। शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed