{"_id":"621a72f492368b54211d92d0","slug":"dispute-in-marriage-for-food-rampur-news-mbd420048873","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में भोजन को लेकर टिप्पणी करने पर दो पक्षों में चले लात घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में भोजन को लेकर टिप्पणी करने पर दो पक्षों में चले लात घूंसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में भोजन को लेकर टिप्पणी करने पर दो पक्षों में चले लात घूूंसे
-क्रासर---
स्वार के एक मैरिज हॉल में देर शाम को हुई घटना
फोटो....×
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार। नगर के एक मैरिज हॉल में भोजन को लेकर प्रतिकूल टिप्पणी किए जाने पर घराती और बाराती आपस में भिड़ गए। इस बीच जमकर लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, जिसके चलते महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद घायलों को सीएचसी ले जाया गया है।
नगर को मोहल्ला चक स्वार निवासी एक युवक का रिश्ता निकटवर्ती जालफ नगला गांव निवासी ग्रामीण की बेटी से हुआ है। शनिवार की शाम रामपुर मार्ग स्थित शाहरुख मैरिज हाल में बारात आई। वधु पक्ष ने बारात का आदर सत्कार किया। निकाह की रस्म भी पूरी हो गई। इसके बाद बाराती भोजन कर रहे थे तभी किसी ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी कि एक पक्ष को नागवार गुजर गई। मामला कहासुनी के बाद गाली गलौच और हाथापाई तक पहुंच गया। देखते ही देखते कुर्सियां, लात घूंसे और डंडों से प्रहार शुरू हो गए। मैरिज हाल में चीख पुकार के साथ अफरा तफरी मच गई। महिलाएं और बच्चों ने इधर-उधर दौड़ कर खुद को बचाया। इसके बावजूद आधा दर्जन लोग घयल हो गए जिसमें शरीफ अहमद, बेचा, नवेद अली निवासीगण मोहल्ला रसूलपुर और बेचा व शमशीर जहां शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और घायलों को सीएचसी भेज दिया। समाचार भेजे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दे दी गई है। कोतवाल हरेंद्र सिंह का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इस बीच रिश्तेदारों ने मामले में सुलझ के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।