फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Disabled laborer dies by drowning in pond

Rampur News: तालाब में डूबकर दिव्यांग मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Disabled laborer dies by drowning in pond
रामपुर। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए शाहबाद के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी दिव्यांग मजदूर पप्पू (42) जंगल में स्थित तालाब में नहाने उतर गए। गहराई में जाने से मजदूर की डूबकर मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह रोज की तरह पप्पू मजदूरी करने गए थे। दोपहर में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए मतवाली के गैराबाद गांव के जंगल में स्थित वैसराय मियां अथवा गोले वाले तालाब में उतर गए। पप्पू कपड़े पहने-पहने ही नहाने लगे। अचानक मजदूर डूबने लगा और मदद के लिए चिल्लाने लगा।
विज्ञापन

पास से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे किसान पहुंच गए, लेकिन तालाब गहरा होने के चलते कोई अंदर नहीं घुसा। सूचना मिलने पर एसडीएम सुनील कुमार, सीओ अतुल कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंच गए और स्थानीय गोताखोरों की मदद से मजदूर की तलाश शुरू कराई। चार घंटे बाद गोताखोरों ने मजदूर का शव निकाला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हाथ से दिव्यांग था पप्पू
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पप्पू एक हाथ से दिव्यांग था। डूबते समय उसने तैरकर बाहर आने का काफी प्रयास किया, लेकिन असफल रहा और गहरे पानी चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पप्पू की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed