{"_id":"6ada73c30644f59f27032194","slug":"directives-to-ban-the-sale-of-unregistered-agrochemicals-rampur-news-c-282-1-rmp1027-183121-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अपंजीकृत कृषि रसायनों की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अपंजीकृत कृषि रसायनों की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश
Fri, 23 Oct 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जिले में अपंजीकृत कृषि रसायनों की खरीद-बिक्री को लेकर कृषि रक्षा विभाग ने किसानों और विक्रेताओं को सावधान किया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने साइक्लोसिन और साइक्लोसिनोन नाम से बिकने वाले उत्पादों का इस्तेमाल न करने की अपील की है। इनमें इलोक्सा, साइक्लोसिनोन और हारब्लेड ग्रैन्यूलर जैसे उत्पाद शामिल हैं।
उन्होंने किसानों से कहा कि कीटनाशी और शाकनाशी केवल अधिकृत विक्रेताओं से खरीदें। खरीदते समय उत्पाद का लेबल, पंजीकरण विवरण, निर्माता का नाम, बैच नंबर और बिल जरूर जांचें। बिना उचित जानकारी और अनुशंसा के किसी कृषि रसायन का इस्तेमाल न करें। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने विक्रेताओं को ऐसे उत्पादों की बिक्री, वितरण, भंडारण और प्रचार-प्रसार तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं। संवाद