{"_id":"57fa9e394f1c1b675228e6b2","slug":"dicussion-on-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव प्रत्याशियों के नामों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव प्रत्याशियों के नामों पर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 10 Oct 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी कोर कमेटी की बैठक शनिवार को मुरादाबाद सर्किट हाउस में हुई, जिसमें विधानसभा चुनाव लड़ने वाले नामों पर चर्चा करके दस-दस नामों का पैनल बनाया गया। कोर कमेटी के प्रभारी मध्यप्रदेश के सांसद वीरेंद्र सिंह हैं, उन्होंने लंबी लिस्ट को शार्ट करके दस-दस नामों का पैनल तैयार कराया है। अब गाजियाबाद क्षेत्रीय कार्यालय में इसे शार्ट लिस्ट करके हाई लेवल कमेटी को सौंपा जाएगा।
शनिवार को कोर कमेटी के प्रभारी सांसद वीरेंद्र सिंह ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की लंबी फेहरिस्त पर विचार किया। रामपुर में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं, सभी क्षेत्रों से टिकट के दावेदारों की लंबी सूची थी। इस सूची में रामपुर शहर विधान सभा क्षेत्र से भी बहुत नाम थे। पिछले चुनावों में शहर से दावेदारों की संख्या कम रहती थी, लेकिन इस बार लाइन लंबी है। कोर कमेटी ने प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र से दस-दस नामों का पैनल तैयार कर लिया।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक अब गाजियाबाद क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक के बाद इस लिस्ट को भी शार्ट किया जाएगा। कोर कमेटी की बैठक में सांसद डा नैपाल सिंह किसी कारण से नहीं पहुंच सके। बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार, सूर्यप्रकाश पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बल्देव औलख, राकेश मिश्रा, सुभाष भटनागर, मोहन लाल सैनी, हंसराज पप्पू मौजूद रहे।
विज्ञापन