{"_id":"57fbeb1a4f1c1bc67b28df23","slug":"dhasahra-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा आज, कड़ी सुरक्षा में होगा पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा आज, कड़ी सुरक्षा में होगा पुतला दहन
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के पुराना गंज में सोमवार की देर शाम तैयार रावण का पुतला
विज्ञापन
बुराई पर अच्छाई का प्रतीक विजयदशमी पर्व यानी दशहरा मंगलवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान शहर के तीन स्थानों समेत जिलेभर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
रामनवमी के समापन के संग अब अब दशहरा मंगलवार को मनाया जाएगा। शहर के कोसी मंदिर रोड स्थित रामलीला मैदान में दशहरे के मौके पर राम रावण युद्ध के बाद रावण के पुतले का दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां पर बन्नू बिरादरी की ओर से शहर में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी जो कि विभिन्न मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान में जाकर संपन्न होगी। इसके अलावा ज्वाला नगर और आदर्श कालोनी की रामलीला में भी रावण के पुतले का दहन होगा।
विज्ञापन
रामलीला में होने वाले रावण के पुतले का दहन को लेकर जहां रामलीला कमेटियों की ओर से स्वयंसेवकों की फौज लगाई गई है। वहीं पुलिस व प्रशासन ने अपना सुरक्षा का प्लान तैयार किया है। दशहरा मेलों के लिए प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने शहर में होने वाले दशहरे मेले के लिए दो-दो अधिकारियों को बतौर मजिस्ट्रेट तैनात किया है। शहर में दशहरे मेले का आयोजन तीन स्थानों पर किया जाता है। यहां पर सीओ स्तर के अफसर भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में होने वाले दशहरे मेले के लिए सबंधित एसडीएम व तहसीलदार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन