फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   devbandi aur brelwi

इज्तिमा पर प्रतिबंध लगाने के लिए बरेलवी मसलक के लोगों का प्रदर्शन

Fri, 30 Oct 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मसवासी
ब्यूरो/अमर उजाला मसवासी Updated Fri, 30 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
devbandi aur brelwi
क्षेत्र के गांव बिजारखाता में देवबंद मसलक की ओर से इज्तिमा कराने के विरोध में बरेलवी मसलक के उलेमा ने तहसील में प्रदर्शन किया। साथ ही कार्यक्रम निरस्त कराने की मांग को लेकर एसडीएम को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। बिजारखाता में देवबंद मसलक की ओर से 31 अक्तूबर को इस्लाहे मुआशरा कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन



इस कार्यक्रम की स्वीकृति स्वार उपजिलाधिकारी से ले ली गई थी। मामले की भनक जैसे ही बरेलवी मसलक के उलेमा को लगी तो वह एकत्र होकर शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने गांव में नई परंपरा को रोके जाने को लेकर तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस्लाहे कांफ्रेंस को तत्काल प्रतिबंधित करने की मांग की।
विज्ञापन



एसडीएम की गैरमौजूदगी में उलेमा ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद पांडेय को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर मदरसा शमशुल इस्लाम के प्रधानाध्यापक कारी दिलशाद रजा नूरी, कारी यूसुफ कमाल, कारी मोहम्मद इल्यास, मौलाना अख्तर रजा, कारी अब्दुल कय्युम, खुर्शीद अहमद सलमानी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजारखाता में देवबंद और बरेलवी मसलक के बीच तनावपूर्ण माहौल है। इसे लेकर पुलिस ने गांव का भ्रमण किया। वहीं, जुमे की नमाज के बाद तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद पांडेय पुलिस बल के साथ बरेलवी मसलक के मदरसा शमशुल इस्लाम पहुंचे और उलेमा को अवगत कराया कि देवबंद मसलक के लोगों के कार्यक्रम की स्वीक़ृति निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed