फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dengue larva found in police line

पुलिस लाइन में लगे आठ कूलरो में मिला डेंगू का लार्वा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
dengue larva found in police line
रामपुर। पुलिस लाइन और जिला अधिकारी कार्यालय में स्वास्थ विभाग ने डेंगू के लार्वा की जांच की। इस दौरान पुलिस लाइन में रखे आठ कूलरों में डेंगू लार्वा पाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लार्वा को नष्ट कर भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न बरतने को लेकर नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस लाइन और जिला अधिकारी के कार्यालय पहुंची। टीम ने कूलर,फ्रिज की ट्रे ,ड्रम और उसके आसपास की जगह की जांच की। इस दौरान आठ कूलरो में डेंगू का लार्वा पाया गया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने लार्वा को नष्ट कर पानी को निकाल दिया। इसके साथ ही डेंगू मलेरिया एवं अन्य व्यक्ति लोगों के रोकथाम नियंत्रण एवं बचाव के बारे में जानकारी दी। जिला मलेरिया अधिकारी पंकज दिवेदी ने बताया कि पुलिस लाइन में रखें चार कूलर में डेंगू लार्वा पाया गया। डेंगू लार्वा मिलना विभागीय कर्मियों की लापरवाही को दर्शाता है। भविष्य में डेंगू मलेरिया रोकथाम को लेकर सभी ठोस कदम उठाने के साथ स्वच्छता बनाए रखने को कहा गया है।इस मौके पर जिला सहायक मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार ,फाइलेरिया निरीक्षक देवेंद्र कुमार,चोखे लाल और अरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed