फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   demonstration for water

बिजली-पानी के लिए कांशीराम कालोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 29 Oct 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 29 Oct 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
demonstration for water
रामपुर में शुक्रवार को कलक्ट्रेट के गेट पर प्रदर्शन करते काशीराम कालोनी पहाड़ी गेट के लोग।

विज्ञापन

 पहाड़ी गेट  स्थित कांशीराम कालोनी के लोगों ने दस दिन से बिजली पानी न आने के कारण वहां के लोगों ने डीएम को ज्ञापन दिया।इसके पूर्व कालोनी के लोगों ने प्रदर्शन भी किया।

गरीबों के लिए बनाए गए पहाड़ी गेट के पास कांशीराम कालोनी के रहने वाले लोग काफी परेशान है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि  यहां पर दस दिनों से बिजली व पानी नहीं आ रहा है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मोहल्ले के चारो ओर गंदगी के ढेेर लगे हुए हैं। जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी  हो रही है।
विज्ञापन


इस मामले में कई  बार नगरपालिका के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दोपहर के समय पूरे मोहल्ले के लोग एकत्र होकर कचहरी के गेट पर प्रदर्शन करके डीएम को ज्ञापन देकर पानी व बिजली  की व्यवस्था को सही कराने की मांग की है। इस मौके पर रमेश, गुच्छन, फहीम, रुकसार,शमीम,अमीर जहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed