फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Degrees were distributed to the students at the convocation ceremony

Rampur News: दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को बांटी उपाधियां

Sat, 25 Jan 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 25 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Degrees were distributed to the students at the convocation ceremony
राजकीय पाॅलीटेक्निक में दीक्षांत समारोह एवं टेबलेट वितरण समारोह में छात्र-छात्राओं को उपा​धि दे - फोटो : संवाद
रामपुर। राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज का शुक्रवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ष 2023-24 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा व अंक तालिकाएं बांटी गईं। इस दौरान काॅलेज की सभी पांचों ब्रांच में सर्वोच्च अंक पाने वाले टॉप थ्री छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में रामपुर के साथ ही चमरौआ विकास खंड क्षेत्र के कॉलेज का दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल ने सरस्वती माता के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने छात्रों को एक जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज के काम आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं तकनीक के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति को समर्थ बनाएं। छात्र-छात्राओं ने पॉलिटेक्निक में जो तकनीकी ज्ञान हासिल किया है, उसे वह अच्छे कार्यों में लगाएं। इस दौरान अंतिम वर्ष में सफल हुए सभी 155 छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने पॉलीटेक्निक में चल रही पांचों ब्रांच के टॉप थ्री छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा प्रमाण पत्र अंक तालिकाएं वितरित की। रामपुर कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने संस्था की वार्षिक रिपोर्ट पेश की और सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धरमवीर सिंह, चमरौआ कॉलेज के प्रधानाचार्य आरबी सिंह, पंकज गुप्ता, ऋतु, प्रदीप कुमार,सिमरत सिंह गिल, धीरज कुमार, विकास आर्य, हाशिम राजा, मोहम्मद फिरोज, कमल सिंह, सचिन कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनको किया गया सम्मानित

अंश चौरसिया, हर्षित सक्सेना, केशव देव, सोमेश गुप्ता, धर्मेंद्र, अर्पित पुष्पक, अभिमन्यु सिंह, अभिषेक गंगवार, रवि कश्यप, विवेक सिंह लोधी, गिरीराज कुमार, अमन कुमार सैनी, साक्षी उपाध्याय, अवधेश कुमार चौहान, अमन कुमार। इसके अलावा 24 छात्रों को टैबलेट भी बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed