{"_id":"578fcd784f1c1b347fc4c77f","slug":"decreases-the-water-of-kosi-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान से किसानाें की धड़कनें तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान से किसानाें की धड़कनें तेज
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में स्वार क्षेत्र के गांव बदरपुरा- मधुपुरा के बीच कटान करती कोसी नदी ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोसी नदी का जलस्तर लगातार कम होेने एवं कटान तेज होने से किसानाें की धड़कनें तेज हो गई हैं। वही नदी की तेज धार ने अपना रूख बंदरपुरा मधुपुरा बांध की ओर किया है।
नदी की तेज धार ने कई स्पराें को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। किसान अपनी फसलें बचाने में लगे हुए हैं लेकिन अधिकारियों ने किसानों की सुध नहीं ली जिससे उनमें रोष है। उधर एसडीएम का कहना है कि सर्वे के बाद किसानों को मुआवजा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
पांच दिन पूर्व रामनगर बैराज से कोसी नदी मेें 65 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से नदी उफान पर आ गई थी। जैसे- जैसे नदी का जलस्तर घटता जा रहा है नदी की तेज धार ने कटान तेज कर फसलाें को अपनी आगोश में लेना शुरू कर दिया है। वही पसियापुरा के ग्रामीण भी खासे परेशान है। स्कूली बच्चाें कोे पढ़ाई करने के लिये नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वही बारिश के पानी से पठानाें वाला मझरा से लेकर अब्बासनगर कोयली का संपर्क मार्ग कट जाने से आसपास के दर्जनाें गांव के ग्रामीणाें को लंबी दूरी तय कर भारी परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम अभय कुमार गुप्ता ने बताया कि पानी छोडे़ जाने की अभी कोई सूचना नहीं है। कटान से बर्बाद हो रही किसानाें की फसल और भूमि का शीघ्र सर्वे करा उन्हे मुआवजा दिलाए जाने का प्रयास किए जाएंगे।