फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   decision on the voice of azajm kha can come today

आजम खां की आवाज के नमूने लिए जाने के मामले में आज आ सकता है फैसला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
decision on the voice of azajm kha  can come today
रामपुर। सपा नेता आजम खां की आवाज का नमूना नहीं लिए जाने के प्रार्थनापत्र सोमवार को फैसला आना था। संभावना है कि कोर्ट मंगलवार को अपना फैसला सुना सकती है।
विज्ञापन

मामला साल 2007 का है। विधानसभा चुनाव के प्रचार को दौरान आजम खां ने एक जनसभा को संबोधित किया था। जनसभा के बाद बसपा नेता धीर कुमार शील ने थाने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि आजम खां ने अपने भाषण में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है। तहरीर के बाद पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। जिसके बाद कोर्ट ने 30 अक्तूबर 2021 को आजम खां पर आरोप तय कर दिए थे। इस मामले में आजम खां की जमानत पहले ही मंजूर हो चुकी है। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट सेशन ट्रायल में चल रही है। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया था कि आजम खां की आवाज के नमूने लेकर उसकी जांच रिपोर्ट पेश की जाए। जिस पर आजम खां के अधिवक्ता की ओर से आपत्ति दाखिल की गई थी। आपत्ति पर दोनों पक्षों की बहस 11 नवंबर को पूरी हो गई थी। सोमवार को इस मामले में फैसला आना था। लेकिन नहीं आ सका। संभावना है कि मंगलवार को इस मुद्दे पर कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed