फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   deadbody of combine driver found in dig

गड्ढे में पड़ा मिला कंबाइन चालक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
deadbody of combine driver found in dig
रामपुर। बिलासपुर तहसील के खजुरिया थाना क्षेत्र निवासी एक कंबाइन चालक युवक का शव गड्ढे में पड़ा मिला। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन, तहरीर सड़क हादसे में मौत होने की दी है। इस आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

खजुरिया थाना क्षेत्र के गुलामगंज गांव निवासी अशोक कुमार उर्फ सुरेश कुमार (25) कंबाइन चालक थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह अशोक ग्राम कायमगंज निवासी एक व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल से रामपुर के लिए गए थे और उनके साथ एक दूसरा युवक भी था। अशोक के भाई अरविंद कुमार कश्यप ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे तक उनका भाई जब घर नहीं लौटा तो उन्होंने फोन पर कॉल की, मगर फोन नहीं मिल सका। कुछ देर बाद फोन पर उसे सूचना मिली कि अशोक का शव ग्राम बेगमाबाद और महतोष गांव के बीच रोड किनारे एक गैस एजेंसी के पास गड्ढे में पड़ा है।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन रात में ही मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में सूचना पाकर खजुरिया थाना प्रभारी विनय कुमार भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अशोक के शव और बाइक को कब्जे में कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अरविंद ने आरोप लगाया है कि उसके भाई की कुछ लोगों ने गला रेतकर हत्या की है। उन्होंने कुछ लोगों पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। वहीं, थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की ओर से एक्सीडेंट की तहरीर दी गई थी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि अशोक बीती रात अपने एक साथी के साथ ग्राम अलवानगला में एक कंबाइन मशीन की रिपेयरिंग करके अपने घर को लौट रहा था। ग्राम बेगमाबाद के समीप अनियंत्रित बाइक गड्ढे में जा गिरी। जिसके कारण दोनों लोग घायल हो गए थे और अशोक की मौके पर ही मौत होने की बात जांच के दौरान निकल कर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000
अशोक की पत्नी ने दर्ज कराया था दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
बिलासपुर। अशोक कुमार उर्फ सुरेश की पत्नी ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अशोक के भाई अरविंद ने बताया कि उसकी भाभी अपनी दो वर्षीय एक बेटी के साथ अपने मायके में रह रही है। अशोक की करीब तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। इसके बाद उनकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed