{"_id":"6197e6ff1d4e4a0870357b97","slug":"deadbody-found-in-orchard-rampur-news-mbd409976442","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में मिला जला हुआ शव, मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में मिला जला हुआ शव, मची सनसनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र के तुमड़िया गांव के पास बाग में एक युवक का जला हुआ शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। युवक का शरीर पुरी तरह जल चुका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शहजादनगर थाना के तुमड़िया गांव के पास एक बाग है। शुक्रवार को बाग में बच्चे खेलने गए थे। इस दौरान बच्चों ने बोरे के अंदर जला हुआ शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना आग की तरह गांव में फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को देखकर लग रहा था कि युवक पर पहले हमला किया गया है, उसके बाद बोरे में डालकर आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही शहजादनगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। बाद में जानकारी मिलने पर सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति और अपर पुलिस अधिक्षक संसार सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि बाग मे जला हुआ शव मिला है। शिनाख्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।