खौफनाक मंजर: घर से आ रही थी बदबू, पुलिस ने दरवाजा खोला तो लटका मिला महिला का शव, बेड पर पड़ी थी बालक की डेड बॉडी
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब घर खोला तो कमरे में दो शव पड़े थे। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। दो शवों में एक शव महिला का था जो कि फंदे पर झूल रहा था। जिससे प्रतीत हो रहा था कि महिला ने रस्सी का फंदा बनाकर उस पर झूल गई होगी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं एक बालक का शव बेड पर पड़ा हुआ था।
विस्तार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रविवार रात एक बंद पड़े घर में से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो घर में एक कमरे में एक बालक और एक महिला का शव था। महिला का शव फंदे पर झूल रहा था तो बालक का शव बेड पर पड़ा हुआ था। शव करीब तीन दिन पुराने प्रतीत हो रहे थे। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला शव एक व्यक्ति की दूसरी पत्नी की तरह रह रही महिला और पहली पत्नी के बेटे के हैं। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं।
घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ज्वालानगर मोहल्ले की है। टीटू डिश वाले की गली में आनंद कॉन्वेंट स्कूल के निकट एक बंद पड़े घर में से पड़ोसियों को बदबू आ रही थी। जिस पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब घर खोला तो कमरे में दो शव पड़े थे। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। दो शवों में एक शव महिला का था जो कि फंदे पर झूल रहा था। जिससे प्रतीत हो रहा था कि महिला ने रस्सी का फंदा बनाकर उस पर झूल गई होगी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं एक बालक का शव बेड पर पड़ा हुआ था।
सूचना पर एसपी अशोक कुमार और एएसपी डॉ. संसार सिंह भी पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ कर शवों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की लेकिन, किसी भी पड़ोसी से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इतनी देर में सूचना पर अनिल कुमार नामक व्यक्ति मौके पर पहुंचे। पुलिस पूछताछ में पता चला कि अनिल कुमार सब्जी विक्रेता हैं और मंडी में उनकी आढ़त है। अनिल कुमार मूल रूप से सैदनगर क्षेत्र के अहरौला गांव में रहते हैं और एक शव उनकी दूसरी पत्नी के रूप में रह रही महिला सुनीता (35) और दूसरा शव पहली पत्नी मालती के बेटे शिवलेश (09) का है।
बृहस्पतिवार रात में हुई थी बात, शुक्रवार को नहीं खुला था घर का दरवाजा
पुलिस पूछताछ में अनिल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को उसने फोन पर अपनी दूसरी पत्नी सुनीता से बात की थी। इसके बाद शुक्रवार को जब वो ज्वालानगर वाले घर पर पहुंचा तो उसने दरवाजा बंद था। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन, दरवाजा नहीं खुला तो वो वापस चला गया। इसके बाद रविवार रात को उसे दो शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार अनिल कहीं जा रहा था, जिसको लेकर बृहस्पतिवार रात में हुई बात के दौरान सुनीता ने उसे जाने से मना किया था। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अनिल के बयानों के आधार पर मान रही है कि बृहस्पतिवार रात को उसकी सुनीता से बात हुई थी तो शव करीब तीन दिन पुराने होंगे।
पांच साल से अनिल के साथ रह रही थी सुनीता
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में ये बात सामने आई है कि सुनीता करीब पांच साल से अनिल के साथ रह रही थी। सुनीता भी शादीशुदा थी और तीन बच्चे भी थे। लेकिन, करीब पांच साल से वो अपने पति और बच्चों को छोड़कर अनिल कुमार के साथ रह रही थी। वहीं अनिल कुमार की पहली शादी साल 2010 में मगरमऊ निवासी मालती से हुई थी। अनिल और मालती के वैष्णवी, अनुराग और शिवलेश तीन बच्चे हुए, जिनमें से शिवलेश का शव रविवार को मिला है।
सुनीता के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था शिवलेश
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक महिला और एक बालक का शव मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। शवों की फॉरेंसिंक जांच कराई जा रही है। अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं है, जांच की जा रही है। जो शव मिले हैं उनकी शिनाख्त कर ली गई है। -डॉ. संसार सिंह, एएसपी