फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dead body found in Kosi, police engaged in border dispute for three hours

Rampur News: कोसी में मिला शव, तीन घंटे सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in Kosi, police engaged in border dispute for three hours
रामपुर। दढ़ियाल क्षेत्र के ग्राम अकबराबाद के जंगल में बृहस्पतिवार को कोसी नदी में युवक का शव मिला। सूचना पर टांडा और स्वार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि, दोनों थानों की पुलिस के बीच सीमा विवाद के चलते शव तीन घंटे पड़ा रहा। बाद में लेखपालों को बुलाकर पैमाइश कराई गई। इसके बाद टांडा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे खेतों पर गए ग्रामीणों ने अकबराबाद के जंगल में स्थित मन्नत स्टोन क्रशर के पास कोसी नदी में शव देखा तो खलबली मच गई। सूचना पर दढ़ियाल चौकी इंचार्ज राकेश कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए, हालांकि, शव मिलने के स्थान पर कोसी नदी का कुछ हिस्सा स्वार क्षेत्र के ग्राम भूवरा मुस्तहकम के जंगल में भी आता है। इसके बाद सीओ टांडा ओंकार नाथ शर्मा, स्वार सीओ अनुज चौधरी और स्वार कोतवाली इंचार्ज कोमल सिंह सहित मसवासी पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।
विज्ञापन

इसके बाद सीमा विवाद के निपटारे के लिए अकबराबाद के लेखपाल नवीन कंबोज और भूवरा मुस्तहकम के लेखपाल धर्मेंद्र कुमार को बुलाया गया। लेखपालों ने पैमाइश की तब अकबराबाद के जंगल में शव पाए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद टांडा थाना पुलिस के अंतर्गत आने वाली दढ़ियाल चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। सीमा विवाद के चलते करीब तीन घंटे तक शव पड़ा रहा। चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि शव लगभग 40 वर्षीय युवक का है और कई दिन पुराना है। शव कोसी नदी में कहीं अन्य से बहकर आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर ट्रैक्टर से पहुंची पुलिस
अकबराबाद में कोसी नदी में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस जब जंगल में पहुंची तो कच्चे रास्ते पर जलभराव के चलते बाइक और पुलिस वाहन से पहुंचना मुश्किल हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर मंगवाया गया। ट्रैक्टर पर बैठकर बारी-बारी से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सीओ स्वार अनुज चौधरी खुद ट्रैक्टर चलाकर अन्य पुलिस कर्मियों को साथ लेकर कोसी नदी के किनारे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed