फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Darkness in the employment officer's office, toilet water dripping from the roof

Rampur News: सेवायोजन अधिकारी कार्यालय में अंधेरा, छत से टपक रहा शौचालय का पानी

Sat, 04 Jan 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 04 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Darkness in the employment officer's office, toilet water dripping from the roof

विज्ञापन

रामपुर। पुरानी तहसील भवन के भूतल पर स्थित जिला रोजगार सहायता अधिकारी कार्यालय की दशा और दिशा दोनों खराब हैं। दूसरों को रोजगार में मदद करने वाले इस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय की अव्यवस्था से परेशान हैं। शुक्रवार दोपहर के डेढ़ बज रहे थे। यह लोग भवन के प्रथम तल पर स्थित जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचे थे और जिला पूर्ति अधिकारी से अपने शौचालय से नीचे टपक रहे गंदे पानी के बारे में बताया। इन कर्मियों में प्रधान सहायक राजीव कुमार गुप्ता, उर्दू अनुदेशक जमीर हुसैन खां, वरिष्ठ सहायक मनोज कुमार, संजीव कुमार, राजीव यादव भी थे।
सुबह 11 बजे से बिजली नहीं थी। जिला रोजगार सहायता अधिकारी कार्यालय में अंधेरा पसरा था। कर्मचारी अंधेरे में मोबाइल से जरूरी काम निपटा रहे थे। प्रधान सहायक राजीव गुप्ता ने बताया कि कार्यालय के स्टोर रूम में डीएसओ कार्यालय के शौचालय का गंदा पानी करीब तीन महीने से टपक रहा है। इनवर्टर और आरओ खराब हो चुका है। इससे कर्मियों को पेयजल की भी दिक्कत हो चुकी है। स्टोर रूम में ही कूलर व अन्य सामान रखा है, जो कई महीने से टपकते गंदे पानी से भीगते-भीगते खराब हो चुका है। बताया जा रहा है कि डीएसओ कार्यालय के शौचालय के पाइप में लीकेज है, जिसका पानी सेवायोजन कार्यालय की छत से नीचे स्टोर रूम में तेजी से टपक रहा है। दुर्गंध भी आती है। कार्यालय में 10 कर्मचारी काम करते हैं।
विज्ञापन

20 साल पहले से जर्जर घोषित है पुरानी तहसील की बिल्डिंग
सेवायोजन कार्यालय के अनुदेशक सचिवीय कार्य पद्धति सत्यपाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे से बिजली गुल है। मीटर में बिजली की सप्लाई है लेकिन, कार्यालय में नहीं है। शुक्रवार को कर्मियों ने डीएसओ को लिखित में समस्या बताते हुए कहा है कि उनके स्टोर रूम में तीन चार महीने से गंदा पानी टपक रहा। सरकारी कार्य बाधित हो रहा है। इससे पहले भी वह लोग डीएसओ से चार-पांच बार समस्या बता चुके हैं। इसी चक्कर में स्टोर रूम में इनर्वटर, आरओ खराब हो गया है। खबर मिली है कि यह बिल्डिंग 20 साल पहले जर्जर घोषित हो चुकी है। बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए थे। लेकिन, फिर कार्यालयों में बिजली कनेक्शन जुड़वा लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने की छुट्टी पर गए अधिकारी
जिले में चार साल से जिला रोजगार सहायता अधिकारी पद रिक्त है। सुमित मिश्र के बाद से कोई अधिकारी तैनात नहीं हुआ है। इधर, एक जनवरी से सहायक रोजगार सहायता अधिकारी अभिषेक पंत भी अगले तीन महीने तक की छुट्टी पर चले गए हैं। अब इनके कार्य को अनुदेशक सचवीय पद्धति सत्यपाल देख रहे हैं।

जर्जर भवन में ये हैं कार्यालय
जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायतें, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र, वरिष्ठ विपणन निरीक्षक, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र।

वर्जन--

हमने अपने कार्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट कराने के लिए डीएम से प्रार्थना की है। जिला रोजगार सहायता अधिकारी कार्यालय की छत में पानी कहां से टपक रहा है। यह कुछ पता नहीं चल पा रहा है। अब इसे दिखवाएंगे। - पूरन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed