फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Cylinders were distributed in Bilaspur in the presence of police.

Rampur News: बिलासपुर में पुलिस की मौजूदगी में वितरित हुए सिलिंडर

Sat, 14 Mar 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 14 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Cylinders were distributed in Bilaspur in the presence of police.
बिलासपुर। होम डिलीवरी बंद होने की वजह से रसोई गैस का सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की शुक्रवार को गैस एजेंसियों पर भीड़ लगी रही। उपभोक्ताओं को पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच व केवाईसी के आधार पर रसोई गैस वितरित की गई। ट्रिपल ए एजेंसी पर दोपहर के बाद उपभोक्ताओं ने गैस खत्म होने की बात कही। इस कारण उपभोक्ता बैरंग घर लौट गए।
विज्ञापन




शुक्रवार की सुबह से ही नगर की क्षेत्र की सभी गैस एजेंसियों पर गैस लेने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ सुबह सात बजे से लगनी शुरू हो गई। पुलिस की मौजूदगी में उपभोक्ताओं को गैस का वितरण कराया गया। दोपहर करीब एक बजे रामपुर सड़क स्थित इंडेन गैस की ट्रिपल ए एजेंसी पर एजेंसी कर्मियों ने गैस न होने की बात उपभोक्ताओं को बताई। उपभोक्ताओं को गैस लेने के लिए शनिवार को बुलाया गया। इसके बाद उपभोक्ता मायूस होकर बैरंग घर लौट गए।
विज्ञापन

इंडेन गैस की दूसरी एजेंसी पर शाम तक गैस का वितरण हुआ। एजेंसी कर्मियों ने पुलिस की मौजूदगी में गैस बांटी। ग्राम बेगमाबाद के खैरा गांव की गैस एजेंसी पर भी उपभोक्ताओं की भीड़ रही। गैस वितरण कराने में पुलिस को सहयोग करना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना था कि बुकिंग व केवाईसी कराने वाले सभी उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति मिली है लेकिन होम डिलीवरी बंद होने की वजह से तमाम उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने पुलिस सुरक्षा में होम डिलीवरी के जरिए गैस का वितरण कराने की भी मांग की। स्थानीय गैस एजेंसी के स्वामी शरद मोहन गुप्ता ने बताया कि पुलिस सुरक्षा में गैस सिलिंडरों का वितरण कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed