{"_id":"604cf9db8ebc3e593b402317","slug":"cycle-yatra-of-samajwadi-party-rampur-news-mbd3828219104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की साइकिल यात्रा बरेली के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की साइकिल यात्रा बरेली के लिए रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सपा की साइकिल यात्रा शनिवार को रामपुर से बरेली के लिए रवाना हुई। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और विधानसभा में विरोधी दल के नेता रामगोविंद चौधरी ने आंबेडकर पार्क के पास से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा 21 मार्च को लखनऊ पहुंचेगी। यात्रा का आगाज शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया था। उन्होंने 11 किलोमीटर तक साइकिल भी चलाई थी।
सांसद आजम खां के समर्थन में और जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा ने रामपुर से लखनऊ तक साइकिल यात्रा निकालने का एलान किया था। शुक्रवार को रामपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साइकिल यात्रा का आगाज किया। इस मौके पर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। शनिवार को बिलारी के विधायक फहीम इरफान के नेतृत्व में बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई होते हुए लखनऊ तक जाने वाली साइकिल यात्रा को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी और सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा में रामपुर के सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार और पूर्व विधायक विजय के साथ कार्यकर्ताओं ने मीरगंज तक भाग लिया। मीरगंज के बरेली जिले के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में यात्रा आगे को प्रस्थान करेगी। इस मौके पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले वह अपना भगवा वस्त्र उतार लें। भगवा वस्त्र भी धार्मिक चिह्न है। चौधरी ने कहा कि ये लोग हिंदू-मुस्लिम के नाम पर एक-दूसरे को लड़ाते हैं और जो सही लोग हैं उनकी विजय होगी। आगामी विधानसभा के चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा।