{"_id":"619a84f512668329b228c79f","slug":"cyber-thugs-blew-32-thousand-from-the-account-of-two-teachers-rampur-news-mbd4101736128","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने दो शिक्षिकाओं के खाते से उड़ाए 32 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने दो शिक्षिकाओं के खाते से उड़ाए 32 हजार
विज्ञापन
रामपुर। साइबर ठगों ने दो शिक्षिकाओं को ठगी का शिकार बनाते हुए उनके खाते से करीब 32 हजार रुपये उड़ा दिए। शिक्षिकाओं ने अपने साथ हुई ठगी की घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
पहला मामला 19 नवंबर का है। चमरौआ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय नौगंवा में तैनात शिक्षिका चंद्रेश सिंह से साइबर ठगों ने 22 हजार रुपये ठग लिए। शिक्षिका चंद्रेश सिंह ने बताया कि साइबर ठगों ने मोबाइल पर करके खुद को तहसील का अधिकारी बताते हुए बीएलओ एप डाउनलोड करने को कहा। जब उन्होंने एप डाउन लोड करने से मना किया, तो उसके कार्रवाई की चेतावनी दी। कार्रवाई की चेतावनी देने की बात सुनकर उन्होंने एप डाउनलोड कर लिया। जैसे ही उप डाउनलोड की, उसके कुछ देर बाद ही खाते से दो बार में 22 हजार रुपये कट गए और मैसेज मोबाइल फोन पर आ गया।
दूसरी घटना चमरौआ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भंडपुरा में तैनात शिक्षिका कंचन मिश्रा से साथ 20 नवंबर को घटित हुई। साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 10 हजार रुपये उड़ा लिए। शिक्षिका कंचन मिश्रा ने बताया कि साइबर ठग ने उन्हें भी तहसील का अफसर बताते हुए एप डाउनलोड करने को कहा। एप डाउनलोड होते ही खाते से 10 हजार रुपये कट गए। दोनों शिक्षिकाओं ने सिविल लाइंस थाने में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की तहरीर दी है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर लव सिरोही ने बताया कि दोनों शिक्षिकाओं ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी