फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   crpf pariksha

सीआरपीएफ परीक्षा ः सड़क से लेकर रेलवे ट्रैक तक आपाधापी

Mon, 30 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Mon, 30 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
crpf pariksha
परीक्षा
सड़क से लेकर रेलवे ट्रैक तक आपाधापी का माहौल रहा। अभ्यर्थियों को न तो ट्रेन ही मिल पाईं और न ही बसें। लिहाजा जिसे जो वाहन मिला उसमें ही बैठ गए। पुलिस भी अभ्यर्थियों को रामपुर से बाहर करने के चक्कर में वाहनों पर सवार करती रही। रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों को कंट्रोल करने में आरपीएफ व जीआरपी पूरी तरह नाकाम रही, जिससे छात्रों में गुस्सा छाया रहा। कई दफा अभ्यर्थियों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन



रविवार को सीआरपीएफ की सिपाही (ट्रेड्समैन) पद के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में 14445 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसी हिसाब से सीआरपीएफ और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से व्यवस्थाएं की थीं। कई दिन से इसको लेकर तैयारियां की जा रही थीं। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शनिवार की रात से ही शुरू हो गया था। रविवार को सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। 
विज्ञापन



सुबह दस बजे सीआरपीएफ कैंपस समेत जिले के 27 कालेज में परीक्षा शुरू हो गई। दो घंटे की परीक्षा समाप्त होने के बाद जब परीक्षा छूटी तो पूरी भीड़ रेलवे स्टेशन, सिविल लाइंस चौराहा और रोडवेज बस स्टेशन पर टूट पड़ी। सबसे ज्यादा अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां पर करीब तीन घंटे तक आपाधापी का माहौल रहा। यहां पर पैर रखने की जगह तक नहीं थी। अभ्यर्थी यहां पहुंचे तो उन्हें कोई स्पेशल ट्रेन नहीं मिली। करीब एक बजे बरेली दिशा की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आकर खड़ी हो गई, जिसमें भीड़ टूटी जरूर लेकिन काफी कम संख्या में।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि अभ्यर्थी लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर तक के थे। इसलिए तमाम अभ्यर्थियों ने इस ट्रेन को ही छोड़ दिया। भीड़ यहां छंटने का नाम नहीं ले रही थी। 
बारिश में भीगते हुए अभ्यर्थी ट्रेनों को न देख भड़क रहे थे। करीब दो बजे एक और ट्रेन पहुंची जो कि मुरादाबाद के लिए थी,लेकिन अभ्यर्थी सीधी ट्रेन मेरठ, मुजफ्फरनगर, दिल्ली के लिए चाह रहे थे। तब भी परीक्षार्थी इसमें नहीं बैठे। काफी देर तक हंगामा रहा।

रेलवे स्टेशन पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे जीआरपी व आरपीएफ की व्यवस्था पूरी तरह बेबस दिखी। रेलवे के अफसर भी अभ्यर्थियों को ठीक ढंग से जवाब नहीं दे रहे थे। पूछताछ कार्यालय की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी। रेलवे यहां खुद को असहाय  महसूस कर रहा था। कई दफा हंगामे की स्थिति आई तो स्थानीय पुलिस ने किसी तरह अभ्यर्थियों को शांत किया। रेलवे के साथ ही रोडवेज बस स्टेशन और सिविल लाइंस चौराहे पर भी भीड़ जुटी रही।



1570 ने छोड़ी सीआरपीएफ की लिखित परीक्षा
रामपुर(ब्यूरो)। सीआरपीएफ में सिपाही (ट्रेड्समैन) पद की लिखित परीक्षा में डेढ़ हजार अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। जिले भर के परीक्षा केंद्रों में 12875 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। सीआरपीएफ में सिपाही (ट्रेड्समैन) के 139 पदों के लिए रविवार को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा सुबह दस बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। शनिवार की रात में ही अभ्यर्थी शहर में पहुंच गए थे। सीआरपीएफ कैंपस समेत शहर के 27 कालेज में पुलिस व प्रशासन की निगरानी में परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई। दो घंटे तक चली परीक्षा नकलविहीन रही। इस दौरान 1570 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। साथ ही 12875 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सीआरपीएफ के साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अफसर भी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed