फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   crpf appiontment

नागपुर में हुआ था पेपर आउट रामपुर पहुंचे थे हल सवाल 

Sun, 01 Jan 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 01 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) भर्ती परीक्षा में नकल के केस की एफआईआर पुलिस ने नागपुर ट्रांसफर कर दी। इस केस की विवेचना में यह साबित हुआ था कि पेपर नागपुर से ही आउट हुआ है और उसके कुछ हल किए हुए सवाल रामपुर आए थे। इन्हें नागपुर सीआरपीएफ में तैनात कर्मी ने भेजा था। विवेचना में यह बातें सामने आने पर केस को  नागपुर ट्रांसफर कर दिया गया है, अब आगे की विवेचना नागपुर पुलिस करेगी। 

रामपुर में 23 अक्तूबर को सीआरपीएफ भर्ती के लिए लिखित परीक्षा देश भर में आयोजित की गई थी। जिले में 18 सेंटरों पर 19 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इस दौरान कन्या इंटर कालेज खारी कुंआ परीक्षा केंद्र पर सीआरपीएफ के अफसरों ने छापा मारकर मोबाइल के जरिये दो छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा था। पुलिस ने इनके खिलाफ आईटी एक्ट के साथ ही धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया था। 
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के शरीफनगर निवासी सुलेमान व इमरान को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इनका मोबाइल जब्त करके फोरेंसिक लैब को भेजा था। लैब की रिपोर्ट के मुताबिक प्रश्नपत्र के बीस सवालों के हल मिले थे। विदेश मंत्रालय में लिपिक पद पर तैनात जावेद ने यह सवाल हल करके भेजे थे। जावेद भी   शरीफनगर का ही रहने वाला था। पुलिस ने जावेद को भी गिरफ्तार करके जमानत पर छोड़ दिया था। उसने बताया कि शरीफनगर   के ही सीआरपीएफ कर्मी  वसीम, जोकि नागपुर में तैनात है, उसने यह सवाल उसे भेजे थे। वसीम को नागपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मामले में नागपुर में भी पर्चा लीक होने की एफआईआर दर्ज हुई थी। विवेचना में पर्चा लीक नागपुर से होना साबित हुआ। इसलिए एक मामले की दो स्थानों पर    एफआईआर दर्ज नहीं हो सकती, इसीलिए रामपुर कोतवाली में दर्ज एफआईआर को नागपुर ट्रांसफर करके भेज दिया गया है। विवेचक आरपी सिंह ने बताया कि अब इसकी विवेचना नागपुर पुलिस ही करेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed