{"_id":"6990e2c126839172cd000aee","slug":"crowds-of-kanwariyas-gathered-in-shiva-temples-chants-of-bol-bam-echoed-rampur-news-c-282-1-rmp1001-164295-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शिवालयों में लगी कांवड़ियों की भीड़, गूंज रहे बोल बम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शिवालयों में लगी कांवड़ियों की भीड़, गूंज रहे बोल बम के जयकारे
विज्ञापन
रामपुर। महाशिवरात्रि का त्योहार रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। रामपुर के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कांवड़िये शनिवार की देर रात ही पहुंच गए। बम-बम भोले के जयकारों की गूंज से माहाैल भक्तिमय हो गया। मंदिरों की विशेष सजावट की गई है। रविवार को शिवालयों में दिनभर पूजा-अर्चना और हवन के अलावा अन्य कार्यक्रम होंगे।
सुबह से घरों और मंदिरों भक्त पूजा पाठ करेंगे। श्रद्धालु शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। दूध, दही, भस्म, गंगा जल से अभिषेक किया जाएगा। इसके साथ धतूरा और बेलपत्र चढ़ाकर भोले के जयकारे लगाए जाएंगे। सुबह करीब चार बजे से मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचेंगे। व्रती महिलाएं पूरे दिन व्रत रहकर पूजा पाठ करेंगी। शहर के बड़े मंदिरों भमरौआ में पातालेश्वर महादेव मंदिर, बामेश्वर महादेव मंदिर पंजाबनगर, रठौंडा महादेव मंदिर में बड़ा आयोजन होने की वजह से यहां भक्त काफी संख्या में पहुंचेंगे।
मंदिरों को रंगीन झालरों से सजाया गया है। भमरौआ मंदिर में फूलों और गुलदस्ते के साथ झूमर आदि के साथ साज-सज्जा की गई है। नागेश्वर महादेव मंदिर में को भी झालरों से सजाया गया है। इसके अलावा अन्य मंदिरों में भी काफी साज-सज्जा की गई है। मंदिरों में सुबह से ही कांवड़ियों का जत्था पहुंचने लगेगा। सड़कों पर कांवड़िये भगवान शिव की भक्ति की लीन नजर आए। देर शाम को व्रती महिलाएं पूजन-अर्चन के बाद अपने व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन
भमरौआ मंदिर मेले का हुआ शुभारंभ
रामपुर। भमरौआ मंदिर परिसर में मेले का धूमधाम से शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना फीता काटकर और दीप जलाकर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर की साज-सज्जा को देखा और मेले में दुकानों का भी निरीक्षण किया।