फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   young gun shot by mischief

पशु चोरों ने टोकने पर युवक को मारी गोली

Wed, 17 Jan 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Wed, 17 Jan 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
young gun shot by mischief
रामपुर में चमरुआ में गोली लगने से घायल युवक कुंवर सेन को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के चमरौवा गांव में बदमाशों ने पशु चोरी कर ले जा रहे बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में बदमाश मौके से फरार हो गए। 

शहजादनगर थाना क्षेत्र के चमरौवा निवासी गांव निवासी कुंवर पाल सिंह पुत्र गंगा सिंह मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ी भरकर उसे बेचने जा रहा था। इस बीच दबका गांव की पुलिया के पास तीन बदमाशों ने उस वक्त गोली मार दी जब उसने बदमाशों को जाते वक्त टोक दिया। बताया जाता है कि यह तीनों बदमाश पशु चोरी कर लेकर जा रहे थे। आरोप है कि तीन अज्ञात बदमाशों ने उसके मुंह पर टॉर्च मारी, जिसका विरोध करने पर गोली मार दी। गोली लगते ही वह मौके पर ही गिर गया। वहां से गुजर रहे राहगीर ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


आनन-फ़ानन परिजन  मौके पर पहुुंचे और घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष अंशुमाली ने बताया   कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed