फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   three dead in road accident

सड़क हादसे में माता-पिता और बेटे की मौत

Tue, 02 Feb 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Tue, 02 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
three dead in road accident
हजादनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव ककरौआ निवासी अनीस के बेटे यासीन (13) को कैंसर की बीमारी थी।
विज्ञापन



अनीस ने उसका कई जगह इलाज कराया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। अनीस मंगलवार की सुबह ककरौआ से गंज थाना क्षेत्र स्थित एक मजार पर आ रहा था। सुबह चार बजे वह अपनी पत्नी फरमीदा और बेटा यासीन के साथ बाइक से रामपुर आ रहा था। रास्ते में शहजादनगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन



इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान तीनों काफी देर तक घायल अवस्था में मौके पर पड़े रहे। बाद में राहगीरों ने उनको सड़क पर पड़े देखा। इस पर उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद परिजनों को हादसे के बारे में जानकारी दी। सूचना के बाद परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। अनीस के परिवार को शायद किसी की नजर लग गई थी। एक बेटा गंभीर रूप से बीमार चल रहा था तो दूसरे बेटे की कुछ दिन पहले ही धारदार हथियार से घायल होने से मौत हो गई थी। अनीस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी।


अनीस के परिवार के लोगों का कहना है कि एक सप्ताह पहले उसका करीब आठ साल का बेटा समी घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान एक ग्रामीण साइकिल के पीछे दरांती लगाकर कहीं जा रहा था। इसी बीच समी के गर्दन में दरांती लग गई थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी।



परिवार के लोगों ने कोई कार्रावाई नहीं की थी। अनीस, उसकी पत्नी और बेटे की मौत के बाद उसकी चार साल की बेटी शानवी और छह साल के बेटे भूरे का ध्यान कौन रखेगा। अनीस के परिवार के लोगों का कहना है कि बेटे को कैंसर होेने की जानकारी के बाद अनीस पांच साल से कई डाक्टरों से उसका इलाज करा चुका था।


सभी ने जवाब दे दिया था। इसके बाद भी वह आसपास के गांव के लोगों के कहे अनुसार वह धर्मस्थलों पर बच्चे को लेकर दुआ करने के लिए जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed