फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   theft in teacher's home

प्रोफेसर के बंद घर से तीन लाख की चोरी

Mon, 08 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Mon, 08 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
theft in teacher's home
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चोरों ने महिला डिग्री कालेज की प्रोफेसर के घर को निशाना बनाया है। चोर यहां से दिनदहाड़े नगदी और जेवर सहित करीब तीन लाख का माल समेट ले गए। पीड़ित प्रोफेसर ने मामले की तहरीर दे दी है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आवास विकास निवासी डा. प्रभा रानी शर्मा महिला डिग्री कालेज में प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन



रोजाना की तरह वह सोमवार को घर में ताले लगा कर कालेज चली गईं थीं। चोर दोपहर के समय छत के रास्ते घर के अंदर घुस गए। इसके बाद कमरों के ताले तोड़कर नगदी और जेवर सहित करीब तीन लाख का माल समेट कर ले गए। शाम के समय जब प्रभा रानी घर आई तो मेन गेट से घर के अंदर आ गई।
विज्ञापन



यहां सारा बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। चोरी की सूचना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। बाद में पुलिस भी वहां पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ कर चली आई। पुलिस को तहरीर दे दी है। प्रभा रानी के मुताबिक चोर सोने के जेवर व नगदी कीमती सामान सहित करीब तीन लाख का माल समेट कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed