फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tantric kidnaps girl

छात्रा काे तांत्रिक ने किया अगवा

Tue, 06 Feb 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 06 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 
तंत्र-मंत्र के फेर में आई एक महिला की मासूम बेटी को झांसा देकर एक तांत्रिक छात्रा को लेकर गायब हो गया। छात्रा के अपहरण की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया है। एसडीएम ने कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और पुलिस टीमें गठित की हैं। 

मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके घर के पड़ोस में एक युवक तीन फरवरी की रात को ठहरा था। चार फरवरी को महिला को बिलासपुर के मुहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी कथित बब्लू तांत्रिक के आने की जानकारी मिली थी। तब महिला अपनी बेटी के साथ वहां पहुंच गई और उसने तीन साल से घर से चले गए अपने पति के बारे में जानकारी की। तब कथित तांत्रिक ने उनके जल्द लौटने का भरोसा जताया और 151 रुपये पूजा कराने के लिए ले लिए। 
विज्ञापन


शाम को आरोपी बब्लू महिला के घर पहुंचा और खाना मांगा। तांत्रिक ने महिला की 12 साल की बेटी के हाथ से खाना बनवाया और उसके हाथ से खाना परोसने को कहा। उसने महिला की मासूमबेटी को पहले नए कपड़े पहनवाए और उससे खाना मंगवाकर खाया। आरोप है कि देर रात होने पर उसको अचानक नींद आ गई और उसकी नाबालिग बेटी और कथित तांत्रिक बातें करते रहे। इसके बाद आरोपी कथित तांत्रिक उसकी नाबालिग बेटी को अगवा करके ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जागने पर महिला को अपनी बेटी और कथित तांत्रिक गायब मिला। सुबह महिला ने अपनी बेटी के अगवा होने की सूचना आसपास के लोगों को दी। महिला की बेटी गांव के ही स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है। मामला पुलिस तक पहुंचा। तब पुलिस में बालिका के अगवा होने पर हड़कंप मच गया। मामले में आरोपी बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर बिलासपुर में धर पकड़ को दबिश दी, लेकिन उसका मकान बंद मिला। एसपी डा. विपिन ताडा अपराह्न चार बजे कोतवाली पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को बालिका की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed