फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   student dead in road accident

परीक्षा से लौट रहे छात्र की हादसे में मौत

Thu, 18 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सैदनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सैदनगर Updated Thu, 18 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
student dead in road accident
हाईस्कूल की परीक्षा देकर बाइक से वापस लौट रहे छात्र को बोलेरो ने टक्कर मार दी। छात्र की मौक पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नगलिया आकिल गांव निवासी रशीद अहमद का बेटा निजामुद्दीन बीएल पब्लिक स्कूल में दसवीं का छात्र था।


निजामुद्दीन गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के लिए राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज गया था। उसके साथ ढक्का हाजी नगर निवासी सुंदर लाल की बेटी सरिता भी नेहरू कालेज में पेपर देने आई थी। पेपर खत्म होने के बाद दोनों बाइक से घर जा रहे थे। रामपुर-स्वार रोड पर जगतपुर गांव के सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन



इसके बाद बोलेरो चालक फरार हो गया। बाइक सवार निजामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी सरिता गंभीर रूप से जख्मी हो गई। लोगों ने किसी तरह एंबुलेंस के जरिये दोनों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस भी पहुंच गई। अस्पताल में निजामुद्दीन को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंभीर रूप से घायल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। निजामुद्दीन के परिवार में कोहराम मचा है। परिजन शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed