फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   stone plating on barati

बारातियों पर पथराव से बवाल

Sun, 14 Oct 2018 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 14 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
stone plating on barati
रामपुर में शनिवार की शाम एक मैरिज हाल के पास पथराव की घटना के बाद दहशत में बच्चों के साथ रोती महिला। - फोटो : amar ujala

रामपुर। मैरिज हाल के बाहर खड़े वाहन को हटाने के विवाद में दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर आ गई। उसके बाद किसी तरह से मामले को शांत कराया। मौके पर पुलिस को तैनात कर दिया है।  

विज्ञापन

टांडा थाना क्षेत्र के  गांव कुआं खेड़ा निवासी रूबी का  निकाह खेमपुर के रहने वाले इदरीस से तय हुआ था। निकाह का कार्यक्रम सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शान मैरिज हाल में हुआ। निकाह के बाद रुखसती हो चुकी थी। युवती पक्ष के लोग डीसीएम में सामान भर रहे थे। इस दौरान मोहल्ले का ही रहने वाला एक युवक कार को लेकर आ गया। कार को हटाने को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी होने लगी। देखते-देखते ईंट-पत्थर चलने लगे। ईंट-पत्थर चलनेे से कई लोगों को चोट आई और तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर आ गई।  किसी तरह से मामले  को शांत कराया। उसके बाद दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की।  बारात पक्ष के कम  से कम  दस लोगों के चोट आई है।      
विज्ञापन

वाहन हटाने को लेकर बारात और कार पक्ष के लोग आमने सामने आ गए।  जिसके बाद दोनों और पथराव हो गया। सूचना मिलने के बाद डायल 100  से लेकर सिविल लाइंस  कोतवाली और  गंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में बवाल  को देखकर  पीएएसी भी मौके पर आ गई। किसी तरह से मामले को नियंत्रित  किया गया।      
विज्ञापन
विज्ञापन

शान मैरिज हाल मेें  दोपहर के समय शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा  था।  युवती की विदाई हो जाने के बाद उसके परिवार के लोग डीसीएम में  सामान भर रहे  थे। इस दौरान कार वाले से किसी बात को लेकर  विवाद हो गया था। आरोप है कि मोहल्ले के लोगों ने  होटल के अंदर घुसकर सभी लोगों के साथ मारपीट की। इसके अलावा बीस  तोले सोने के जेवर लूटकर ले गए।  सभी का रो रोकर बुरा हाल है, जबकि दुल्हन की भाभी के चोट लगने के कारण उसको जिला अस्पताल  में उपचार के लिए   ले   जाया गया। 

वाहन हटाने  को  लेकर शाम के  समय पथराव हो गया।  पथराव इतना भयानक हुआ कि पूरे मोहल्ले में ईटें और पत्थर  नजर आ रहे थे। कुछ लोग डर के  मारे अपनी छतों से इस नजारे को देख रहे थे। खटकान मोहल्ले में हुए पथराव के दौरान आसपास दुकानों में खड़े लोग अपने घरों में घुस गए,जबकि दुकानदारों ने  अपनी दुकानो के शटर गिराकर मौका पाकर गायब हो गए।  इस दौरान  काफी समय तक वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed