फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   report on four bjp leaders in kidnapping of bdc member

जिपं सदस्य समेत चार भाजपाइयों पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 02 Feb 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Tue, 02 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
report on four bjp leaders in kidnapping of bdc member
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कालोनी में मंगलवार को महिला बीडीसी सदस्य के अपहरण को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बीडीसी सदस्य के परिजनों ने भाजपा नेता पर अपहरण का आरोप लगाया। भाजपाइयों की आरोप लगाने वालों और पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। हंगामे के दौरान महिला बीडीसी सदस्य अपने बच्चों के साथ यहां पहुंच गई।
विज्ञापन



बाद में पति की तहरीर पर घर में घुसकर महिला बीडीसी सदस्य का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य समेत चार भाजपाइयों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस बीडीसी सदस्य को सिविल लाइंस कोतवाली ले गई है।
विज्ञापन



ब्लाक प्रमुख चुनाव की घोषणा के साथ ही जोड़तोड़ का खेल भी शुरू हो गया है। सदस्यों के अपहरण के आरोप भी एक-दूसरे पर लगने लगे हैं। चमरौवा विकास खंड से भी एक महिला बीडीसी सदस्य के अपहरण का मामला सामने आया है। भाजपा नेता हंसराज पप्पू की पत्नी ममता चमरौवा ब्लाक से प्रमुख पद की दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार दोपहर चमरौवा ब्लाक के आगापुर के मजरा गांव निवासी बीडीसी सदस्य मिथलेश यादव के पति वीरपाल और परिवार के लोग भाजपा नेता हंसराज पप्पू के आवास पर पहुंच गए। आरोप लगाया कि हंसराज ने महिला बीडीसी सदस्य का अपहरण कर लिया है। इसके बाद यहां हंगामा होने लगा। पप्पू के समर्थन में कई भाजपा नेता पहुंच गए।


बीडीसी सदस्य के परिजनों के साथ सपा समर्थक पहुंच गए। भाजपाइयों और सपा समर्थकों बीच नोकझोंक हुई।
सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर फहीम अहमद पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे। पुलिस ने बीडीसी सदस्य की तलाश उनके घर की। इस दौरान हंसराज पप्पू और इंस्पेक्टर के बीच भी नोकझोंक हुई।


इस दौरान नाटकीय ढंग से बीडीसी सदस्य मिथलेश यादव भी बच्चों के साथ आ गईं। बीडीसी सदस्य मौके पर कैसे पहुंच गई इसका जवाब पुलिस के पास भी नहीं है। पुलिस बीडीसी सदस्य और उनके पति को कोतवाली ले आई।


बीडीसी सदस्य मिथलेश यादव के पति वीरपाल की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता हंसराज पप्पू, जिला पंचायत सदस्य महासिंह राजपूत, छत्रपाल यादव और दिनेश के खिलाफ घर में घुसकर अपहरण करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर फहीम अहमद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।



हंसराज पप्पू का कहना है कि बीडीसी सदस्य मिथलेश के अपहरण की बात पूरी तरह निराधार है। राजनीतिक दबाव में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप लगाने वाले महिला बीडीसी सदस्य को अपने साथ लाए थे और हंगामे के दौरान मौके पर भेज दिया। मेरे घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसकी जांच की सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed