{"_id":"5bb911da867a55682c15dbc7","slug":"report-against-mahant-for-stealing-woods","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत पर खैर की लकड़ी चुराने की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महंत पर खैर की लकड़ी चुराने की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। वन विभाग की ओर से मंदिर के पास लगाई गई खैर की लकड़ी के पेड़ महंत ने बेच दिए। शिकायत पर वन विभाग के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। यहां पैमाइश की गई। मौके से मिली जड़ों के आधार पर महंत के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
पटवाई थाना क्षेत्र के ग्राम लश्कर गंज में वन विभाग की ओर से ग्राम समाज की जमीन पर पौधरोपण किया गया था। गांव के ही मंदिर के पास विभाग ने करीब दो सौ पेड़ लगाए थे, लेकिन महंत उमेश कुमार ने यह लकड़ी बेच दी।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी, जिसके बाद जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर शनिवार को जिला वन अधिकारी गजेंद्र कुमार ने रेंजर कुलदीप सिंह को जांच के निर्देश दिए। रेंजर पटवाई पुलिस के साथ गांव पहुंच गए। मौके पर देखा तो पाया कि यहां काटे गए पेड़ों की जड़े मौजूद थीं।
विज्ञापन
वन विभाग के अफसरों ने बताया कि काटे गए पेड़ खैर के थे। यहां करीब दो सौ पेड़ काटे गए हैं, जिसकी कीमत लाखों में है।
मौके पर करीब 90 पेड़ों की जड़ें मिलीं। पूरे प्रकरण की जानकारी जिला वन अधिकारी को दी गई। रेंजर कुलदीप सिंह ने पटवाई थाने में मंदिर के महंत उमेश कुमार के खिलाफ लकड़ी चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया।