{"_id":"f85df584d013c2f37e00ab90e33d834c","slug":"rampur-crime-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई दुकानें क्षतिग्रस्त, चालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई दुकानें क्षतिग्रस्त, चालक फरार
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुुबह पशुओं से भरा ट्रक घेर मर्दाना खां की ओर जा रहा था। पुलिस को देखकर चालक ट्रक को बाजार नसरूल्ला खां की ओर भगा ले गया। पकड़े जाने के डर से चालक ट्रक से नियंत्रण को बैठा और ट्रक अनियंत्रित हो कर दुकानों में जा घुसा। इससे कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।
चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक पशुओं को लेकर घेर मर्दाना की ओर आ रहा है। नसरुल्ला खां बाजार के पास पुलिस को देखकर ट्रक चालक घबरा गया। ट्रक अनियंत्रित हो कर दुकानों में जा घुसा। दुकानदार भागकर अपनी जान बचाई।
बाद में चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने किसी तरह ट्रक को बाहर निकलवाया और थाने ले आई। इस दौरान वहां पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। हादसे के बाद काफी देर तक वहां पर जाम भी लगा रहा। कोतवाली प्रभारी डीके थपलियाल का कहना है कि पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है।