{"_id":"d049adbd9ece253e5ead2fff62ed2fac","slug":"purse-loot-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा सवार महिला का पर्स छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ई-रिक्शा सवार महिला का पर्स छीना
ब्यूूराे/रामपुर
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा पर सवार महिला से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पर्स छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस को तहरीर दे दी गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के चाछ इच्छा राम निवासी
अमित सक्सेना अपनी पत्नी भावना सक्सेना के साथ मंगलवार देर रात को रेलवे
स्टेशन से ई-रिक्शा से घर जा रहे थे।
रास्ते में सिविल लाइंस कोतवाली से कुछ दूरी पर पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन बदमाश महिला का पर्स छीनकर ले गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी वहां पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने आसपास बदमाशों को तलाशा, लेकिन उनका पता कहीं पर नहीं चल सका।
बाद में महिला थाने में तहरीर देकर चली गई। महिला के मुताबिक बदमाश उसका पर्स ले गए। पर्स में सोने का लाकेट, सोने की अगूंठी व पर्स में कुछ रुपये भी थे।