फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one dead in shootout in rampur

फायरिंग में एक की मौत, तीन घायल

Sat, 14 Nov 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 14 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
one dead in shootout in rampur
रिश्तेदारों के बीच चल रहे मामूली विवाद ने हिंसक रूप घारण कर लिया। घर से सामान लेने जा रहे युवक के साथ रिश्तेदार ने बेटे के साथ मिलकर मारपीट की। लाइसेंसी बंदूक की गई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन



मोहल्ले में तनाव की स्थिति है और पुलिस तैनात कर दी गई है। गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला थाना टीन निवासी शहाबुद्दीन और गुल्लन आपस में साढू है। शुक्रवार रात दोनों दावत में गए थे, जहां दोनों में कहासुनी हो गई थी। दोनों के मारपीट भी हुई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया था।
विज्ञापन



शनिवार सुबह शहाबुद्दीन मोहल्ले में ही दुकान पर कुछ लेने जा रहा था। आरोप है कि गुल्लन और उसके बेटे सैजी ने शहाबुद्दीन के साथ मारपीट शुरू कर दी। सैजी घर के अंदर से लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया और फायरिंग कर दी। एक गोली शहाबुद्दीन के सीने पर जा लगी। बीच बचाव कराने आए घसीटा, मंजू और मारूफ भी गोली लगने से घायल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



गोली लगते ही शहाबुद्दीन गिर गया। परिजन और आसपास के लोग शाहबुद्दीन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डाक्टर के न मिलने पर गुस्साएं लोगों ने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। अस्पताल के अन्य डाक्टर और कर्मचारी भाग खड़े हुए। जिला अस्पताल में तोड़फोड़ की सूचना के बाद पीएसी वहां पहुंची।


किसी तरह से मामले को शांत कराया। सीएमएस और डाक्टर मौके पर पहुंचे। डाक्टरों ने शहाबुद्दीन को मृत घोषित कर दिया, लेकिन परिवार के लोगों का कहना था कि उसकी सांस चल रही हैं। इसके बाद वो उसको मुरादाबाद ले गए, लेकिन रास्ते में उन्हें अहसास हो गया कि शहाबुद्दीन की मौत हो चुकी है। वो वापस लौट आए।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए मोहल्ले और जिला अस्पताल में पुलिस तैनात कर दी गई है। मोहल्ला थाना टीन में शनिवार दोपहर हुई फायरिंग के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए। मौके पर मौजूद लोग घर के अंदर घुस गए।


दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर बंद कर दिए। करीब दो से तीन घंटे तक वहां पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। गोली लगने के बाद घायल युवक के परिजन उसको जिला अस्पताल आए। डाक्टर को वहां से गायब देखकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया।


अस्पताल के कर्मचारी मौका पाकर भाग निकले। बाद में पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। सीएमएस ने खुद आकर मरीज के तीमारदारों को शांत कराया। नगर विकास मंत्री आजम खां ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले वलीमा में छेड़छाड़ की घटना हुई थी।



शनिवार को रिश्तेदार आपस में लड़ पड़े। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। सभ्य समाज में इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। आजम ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वो पूरी कोशिश करें कि इस तरह की घटनाएं घटित न होने पाए। जो भी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed